फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Complaint given to Sector 24 RWA, DC and Estate Officer against liquor contract

शराब ठेके के विरोध में उतरी सेक्टर 24 आरडब्ल्यूए, डीसी व संपदा अधिकारी को दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Complaint given to Sector 24 RWA, DC and Estate Officer against liquor contract
सेक्टर 24 में गांव उझा रोड पर खुले शराब ठेके से लोगों में रोष है। लोग यहां खुले शराब ठेके का विरोध कर इसे बंद करने की मांग रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को शराब ठेके के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद डीसी सुशील सारवान व संपदा अधिकारी सुरेंद्र सिंह को शिकायत भी दी। दोनों अधिकारियों ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर 24 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कंवल सिंह सहारन, सोनू सिंह , पवन बंसल, जगमहेंद्र गोयल, रमेश सतीजा, जयपाल भंडारी व कौशल शर्मा ने बताया कि सेक्टर 24 के प्लॉट नंबर 862, 863 व 864 में शराब के अवैध ठेके का निर्माण चल रहा है। इससे लोगों में रोष है। इस संबंध में कोई अनुमति नहीं ली गई है। लोगों का कहना है कि अगर यहां शराब का ठेका खुला तो आपराधिक वारदात बढ़ जाएंगी और महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो जाएगा। स्कूल के पास ठेका खुलने से बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसीलिए यहां के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसकी शिकायत डीसी और संपदा अधिकारी को दी है। उनकी मांग है कि यहां शराब ठेका न खोला जाए। अधिकारियों की ओर से आरडब्ल्यूए को मामले में कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed