{"_id":"68c0824828f2d8193b06ab5f","slug":"compensation-will-be-given-for-bad-crop-panipat-news-c-244-1-pnp1006-143431-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खराब फसल का मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खराब फसल का मिलेगा मुआवजा
Wed, 10 Sep 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
यमुना से प्रभावित पत्थरगढ गांव का दौरा करती सीजेएम वर्षा शर्मा। संवाद
फोटो-32
सनौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सह-सचिव सीजीएम एवं वर्षा शर्मा ने मंगलवार को यमुना के पानी से प्रभावित राणा माजरा, पत्थरगढ़ व नवादा-आर गांव का दौरा किया। साथ ही तीनों गांव के सरपंचों व किसानों के साथ चर्चा की। साथ ही उन्होंने किसानों को खराब हुई फसल के मुआवजे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस भी किसान की बाढ़ के पानी से फसल खराब हुई है वह किसान सरकार के क्षतिपूर्ति पोर्टल पर खराब हुई फसल का ब्योरा अपलोड करे। उसके बाद राजस्व विभाग के पटवारी व अन्य अधिकारी मौके पर खेत में जाकर खराब हुई फसल का निरीक्षण करेंगे और उनकी रिपोर्ट के आधार पर किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने सरपंचों से भी कहा कि वे इसको लेकर किसानों को जानकारी दे। जिससे किसी किसान की फसल खराब हुई है तो उसको मुआवजा मिल सके। इस मौके पर सनौली खुर्द के बीडीपीओ शक्ति सिंह, पत्थरगढ़ गांव के सरपंच सलीम अहमद, राणा माजरा गांव के सरपंच प्रतिनिधि खुर्शीद, सरपंच नवादा-आर गांव जोगिंद्र वाल्मीकि व संजीव कुमार मनरेगा मौजूद रहे। संवाद