{"_id":"612685118ebc3e79b36f9cd1","slug":"colonies-being-built-in-six-acres-demolished-panipat-news-knl81081297","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह एकड़ में बन रही कॉलोनी ढहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह एकड़ में बन रही कॉलोनी ढहाई
विज्ञापन
निगम डीटीपी की करवाई करते हुए।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 6 के पास रेलवे लाइन क्रॉस करने के बाद हरिनगर क्षेत्र में करीब छह एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी बुधवार को निगम व डीटीपी ने ढहा दी। इस दौरान दोनों विभागों के साथ करनाल मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम भी मौजूद रही। इस कार्रवाई में अवैध कॉलोनी में बनाई गई दो गलियों व छह नींव उखाड़ी गईं। इसमें कुछ नींव ऐसी भी थी जिन पर पिल्लर के जरिए दीवार बनाने तक की तैयारी चल रही थी। हालांकि यहां पूरी तरीके से निर्माण किए गए मकानों को ध्वस्त नहीं किया गया। अधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार अब किसी भी निर्माण को गिराया नहीं जा सकता। इस कार्रवाई में ड्यूूटी मजिस्ट्रेट की भूमिका हैफेड के जीएम ने निभाई। वहीं, पुराने औद्योगिक क्षेत्र से पुलिस बल को साथ में शामिल रखा गया।
निगम अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध कॉलोनी की शिकायत सीएम फ्लाइंग के पास भी थी। वहीं, सीएम विंडों पर भी इसकी शिकायत की गई थी। इसी के बाद बुधवार को नगर निगम ने जिला योजनाकार के साथ मिलकर ये कार्रवाई की। इससे पहले निगम यहां अवैध कॉलोनी काटने व अवैध निर्माण के खिलाफ कई बार नोटिस तक दे जा चुका था। इसके बाद भी जब निर्माण कार्य नहीं रुके तो दोनों विभागों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का फैसला लिया था। इसके आदेश निगम आयुक्त की तरफ से जारी किए गए थे। वहीं, जिला प्रशासन की तरफ से ड्यूूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
इस कार्रवाई में नगर निगम की तरफ से भवन निरीक्षक दलबीर सिंह, एटीपी दीपक राणा समेत अन्य निगम कर्मचारी शामिल रहे। जिला योजनाकार अशोक गर्ग व उनके विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की तरफ से सुभाष मौजूद रहे।

निगम डीटीपी की करवाई करते हुए।- फोटो : Panipat
विज्ञापन