{"_id":"688a9008cb6e04da240974bf","slug":"collector-rate-increased-by-10-to-25-percent-in-residential-areas-and-30-to-50-percent-in-commercial-areas-panipat-news-c-244-1-pnp1001-141150-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रिहायशी में 10 से 25, कॉमर्शियल में 30 से 50 फीसदी बढ़ाए कलेक्टर रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रिहायशी में 10 से 25, कॉमर्शियल में 30 से 50 फीसदी बढ़ाए कलेक्टर रेट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। राजस्व विभाग ने डेढ़ साल बाद कलेक्टर रेट बढ़ा दिए हैं। पिछले साल चुनावी वर्ष होने के चलते रेट नहीं बढ़ाए गए थे। इस बार रिहायशी के साथ कॉमर्शियल क्षेत्र में जबरदस्त रेट बढ़े हैं।
रिहायशी क्षेत्र में 10 से 25 प्रतिशत और कॉमर्शियल में 30 से 50 प्रतिशत रेट बढ़ाए हैं। नए रेट एक अगस्त को लागू होंगे। कलेक्टर रेट बढ़ने की जानकारी मिलते ही रजिस्ट्री कराने की संख्या में डेढ़ गुना तक बढ़ोतरी हुई है। सेक्टर-13-17 और 18 में कॉमर्शियल के 50 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए हैं।
राजस्व विभाग हर छह महीने में नए कलेक्टर रेट तय करता है। 2024 में चुनाव वर्ष के चलते पूरा साल रेट नहीं बढ़ाए गए थे। दिसंबर 2023 में आखिरी बार कलेक्टर रेट बढ़ाए थे। रिहायशी क्षेत्र में 10 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाए हैं। इसमें शहर की बाहरी कॉलोनियों में 10 प्रतिशत रेट बढ़ाए हैं। प्राइवेट कॉलोनियों के आसपास के क्षेत्र में 25 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए हैं। राजस्व विभाग निदेशालय स्तर पर बढ़े रेट तय करने में लगा है। वहीं पिछले दिनों जिला स्तर से भी इसका ड्राफ्ट मांगा गया था।
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने इस बार कलेक्टर रेट बढ़ाने का अलग तरीका निकाला है। जहां पूरा साल रजिस्ट्री अधिक हुई, वहीं पर कलेक्टर रेट ज्यादा बढ़ाएं। रिहायशी क्षेत्र की बात करें तो काबड़ी, अज्जीजुलाई और निजामपुर गांव के नजदीक 25 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाए हैं। इसका कारण यहां प्राइवेट बिल्डर आए हैं। वहीं मुखीजा कॉलोनी में 20 से 25 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए हैं। कॉमर्शियल साइटों का रेट तय करते समय हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की दुकान व शॉपिंग सेंटर की बोली को आधार माना है। विभाग ने प्राधिकरण की दुकान व दूसरे स्थलों की बोली के रेट को भी देखा है। इन सबके चलते सेक्टर-11/12, 13/17 और 18 के साथ मॉडल टाउन क्षेत्र में अधिक रेट बढ़े हैं।