{"_id":"65b2db5b9ef6f239830339b5","slug":"cold-wave-will-still-haunt-the-respite-from-sunshine-panipat-news-c-244-1-sknl1009-112718-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: धूप से मिली राहत पर अभी सताएगी शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: धूप से मिली राहत पर अभी सताएगी शीतलहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पिछले कई दिनों से पड़ रही धुंध व सर्दी के कारण लोगोंं का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था, वीरवार का दिन लोगों के लिए राहत लेकर आया और सुबह से ही धूप निकलने से लोगों के लिए अच्छे दिन की शुरूआत का संकेत दे दिया। हालांकि सुबह के समय पाला जमने के कारण हाथ पैर ठंडे होते रहे पर धूप निकलने के बाद थोड़ी राहत मिली है। उधर, मौसम विभाग के अधिकारी डा. आशीष ने बताया कि अभी कई दिनों तक धुंध और शीतलहर चलने के आसार है। तेज धूप खिलने से तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है।
वीरवार को लोगों ने कई दिनों बाद धूप का आनंद लेते हुए नजर आए। कई लोगों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से ठंड ने लोगों को प्रभावित कर दिया था। वहीं पर बच्चे और बूढ़े भी सर्दी के कारण परेशान हो रहे थे। ठंड के कारण पशुपालकों के लिए बढ़ रही सर्दी के कारण उनमें दूध की मात्रा काफी कम हो रही थी। अब मौसम शुष्क रहने के कारण इससे कई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
पड़ी रही धुंध व कोहरे के कारण बिजली विभाग को भी परेशान कर रखा था। आए दिन धुंध के कारण लाइनों में फॉल्ट आ रहे थे, और लोगों को लंबे लंबे कटों से जुझना पड़ रहा था। मौसम साफ होने की वजह से अब लाइनों में भी फॉल्ट आने की संभावना कम होगी।
विज्ञापन
धूप खिलने से तापमान में हुई बढ़ोतरी
एक तरफ जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। वीरवार को तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया और हवा की गति भी 8.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। हालांकि शाम के समय एक बार फिर ठंड ने अपने हाथ पैर फैलाएं और लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। लेकिन धुंध न होने की वजह से इससे लोगों को राहत मिलती नजर आई।

उमरवल गांव में राजगीर मिथलेश की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद