{"_id":"695ad69b3349c73c66062971","slug":"cold-air-increasing-difficult-came-to-seven-degrees-minimum-mercury-panipat-news-c-244-1-pnp1007-150017-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सर्द हवा बढ़ा रही मुश्किल, सात डिग्री पर आया न्यूनतम पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सर्द हवा बढ़ा रही मुश्किल, सात डिग्री पर आया न्यूनतम पारा
विज्ञापन
धुंध में जीटी से गुजरते वाहन। संवाद
पानीपत। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ तौर पर देखा जा रहा है। सुबह से शाम तक लोगों को शीतलहर सता रही है, इतना ही नहीं कोहरा भी लोगों की दिनचर्या पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। रविवार को भी आसमान हल्के बादल व कोहरे से ढका रहा, जिस कारण पूरा दिन धूप नहीं निकली। शीतलहर चलने और लगातार चार दिन से धूप नहीं निकलने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री कम हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया। ठंड बढ़ने से व धूप न निकलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
जिले में रविवार को सुबह से ही हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। कोहरा दोपहर करीब 12 बजे कुछ कम हो पाया। चौथे दिन भी धूप नहीं निकली। पूरा दिन लोग शीतलहर चलने से ठिठुरते रहे। रविवार को शीतलहर की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। परढ़ाना निवासी सतबीर सांगवान ने बताया कि शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा रहने लगा है। रविवार को पूरा दिन हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। पूरा दिन धूप न निकलने से हाथ-पैर ठिठुरते रहे। शीतलहर की रफ्तार तेज होने से घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल होने लगा है। बढ़ती ठंड से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है वही यह ठंड फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
चार डिग्री तक आ सकता है न्यूनतम तापमान
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि अगले कई दिन तापमान में कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री के आस-पास रह सकता है। लोगों को बढ़ती ठंड से बचने के लिए जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए ताकि स्वास्थ्य हानि से बचा जा सके।
विज्ञापन
एक्यूआई रविवार को फिर बढ़ा
शहर का एक्यूआई फिर से बढ़ गया। रविवार को एक्यूआई 198 दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को शहर में एक्यूआई 179 था। एक्यूआई एक ही दिन में 19 अंक बढ़ गया। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप ने बताया कि एक्यूआई सर्दी में कम और ज्यादा हो रहा है। बोर्ड इससे संबंधित घटकों पर लगातार नजर रख रहा है।
आगामी दिनों में यह रह सकता है संभावित तापमान
दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
सोमवार 15/8
मंगलवार 15/7
बुधवार 16/6
वीरवार 18/4
शुक्रवार 18/5
शनिवार 20/5
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में