{"_id":"67c96cc9effedb49be07e33c","slug":"cm-naib-singh-saini-said-in-panipat-congress-has-cooled-down-bjp-workers-have-to-reach-every-house-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में सीएम नायब सिंह सैनी बोले: कांग्रेस ठंडी पड़ गई, भाजपा कार्यकर्ताओं को हर घर पहुंचना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में सीएम नायब सिंह सैनी बोले: कांग्रेस ठंडी पड़ गई, भाजपा कार्यकर्ताओं को हर घर पहुंचना है
Thu, 06 Mar 2025 03:07 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 06 Mar 2025 03:07 PM IST
सार
सम्मेलन के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी की जुबान फिसल गई। उन्होंने गलती से पानीपत नगर निगम चुनाव की मतदान तिथि 9 मई बता दी, जबकि असल में मतदान 9 मार्च को है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को पानीपत के सेक्टर-24 स्थित एमजेआर मैदान में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनाव में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ठंडी पड़ गई है, वे शांत होकर बैठे हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता जोश से मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि यह जोश कम नहीं होना चाहिए। नगर निगम चुनाव को लेकर हर घर तक पहुंचना है।
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत पर जताई चिंता
सीएम सैनी ने हाल ही में हुए निकाय चुनावों में कम मतदान प्रतिशत पर चिंता व्यक्त की और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानीपत में इस बार सभी निकाय चुनावों का मतदान रिकॉर्ड तोड़ना है और फतेहाबाद में 90 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
चुनाव बाद पूरे होंगे 21 संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नगर निगम चुनाव के लिए 21 संकल्प लिए हैं, जिन्हें 12 मार्च को चुनाव के बाद पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में सरकार ने 240 संकल्प लिए थे, जिनमें से 100 दिनों में 18 पूरे किए जा चुके हैं और 10 को प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेजा गया है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "कांग्रेस के लोग सरकार के विकास कार्यों को झूठा बता रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति खराब हो चुकी है। निगम चुनाव के बाद कांग्रेस को लाले पड़ जाएंगे।"
सीएम की जुबान फिसली
सम्मेलन के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी की जुबान फिसल गई। उन्होंने गलती से पानीपत नगर निगम चुनाव की मतदान तिथि 9 मई बता दी, जबकि असल में मतदान 9 मार्च को है। इस पर एक महिला पन्ना प्रमुख ने तुरंत उन्हें टोकते हुए सही तारीख बताई, जिसके बाद सीएम ने अपनी गलती सुधारते हुए सही तारीख दोहराई।