फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM inspected 25 MLD STP of Barsat Road

बरसत रोड के 25 एमएलडी एसटीपी का सीएम ने किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
CM inspected 25 MLD STP of Barsat Road
पानीपत। बरसत रोड पर स्थित एसटीपी प्लांट का दौरा कर अधिकारियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मन? - फोटो : Panipat
पानीपत। नगर निगम की ओर से बरसत रोड पर बनाए जा रहे 25 एमएलडी एसटीपी प्लांट का सोमवार को सीएम मनोहर लाल ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जाटल रोड पर बनाए जा रहे 15 एमएलडी एसटीपी की भी जानकारी ली। इसके बाद निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द ट्रीट हुए पानी को खेतीबाड़ी में इस्तेमाल करवाने के लिए सिंचाई विभाग से अनुबंध करवाएं। इस पर निगम आयुक्त ने तुरंत प्रभाव से सिंचाई विभाग को पत्राचार करते हुए ट्रीट हुए पानी के इस्तेमाल का प्लान मांगा है ताकि इन दोनों प्लांटों से शोधित किए पानी का सदुपयोग किया जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान निगम आयुक्त आरके सिंह ने सीएम मनोहर लाल को बताया कि निगम इन दोनों प्लांट को करीब 87 करोड़ रुपये से बना रहा है। इनमें एक 25 तो दूसरा 15 एमएलडी का प्लांट है। इनसे रोजाना करीब चार करोड़ लीटर पानी का शोधन किया जाएगा। ये प्लांट 2023 तक पूरे कर लिए जाएंगे। इस लागत में इन प्लांटों का पांच साल का मरम्मत व रखरखाव का काम शामिल किया गया है। इन प्लांटों को वर्ष 2050 तक की जनसंख्या के अनुसार तैयार किया गया है। ये प्लांट आठ वार्डों की 40 कॉलोनियों के करीब तीन लाख लोगों को निकासी के गंदे पानी और बरसाती पानी की जलभराव की समस्या से निजात भी दिलवाएंगे। वहीं ट्रीट करने के बाद इस पानी को खेती, बागवानी, फायर ब्रिगेड और उद्योगों को सप्लाई किया जाएगा। इससे भूजल की भी बचत हो सकेगी।
विज्ञापन

खेती के लिए उपयुक्त पानी, कम लगेगा यूरिया
एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने बताया कि इनकी खास बात ये रहेगी कि इस पानी को अगर खेेती के काम के लिए इस्तेमाल किया जाए तो सबसे बेहतर होगा क्योंकि इस पानी में 50 से लेकर 70 प्रतिशत तक की यूरिया की मात्रा बताई जा रही है, जो खेती के लिए उपयोगी साबित होगी। इससे पानी के साथ-साथ किसानों यूरिया की भी बचत होगी। निगम को ये ऐसा प्रोजेक्ट है जिससे समस्याओं का तो समाधान होगा ही साथ में हर वर्ग को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनाए जा रहे एसटीपी
नगर निगम बरसत रोड पर कृपाल आश्रम के पास अपनी करीब पौन चार एकड़ की जमीन पर 25 एमएलडी का एसटीपी लगा रहा है। इससे वार्ड नंबर एक से लेकर पांच तक की करीब 25 कॉलोनियों की निकासी के गंदे पानी का ट्रीट किया जाएगा। दूसरा वार्ड नंबर 24 के अंतर्गत आने वाली गोपाल कॉलोनी में तीन एकड़ में 15 एमएलडी एसटीपी लगाया जा रहा है। इसमें वार्ड नंबर 24 से लेकर 26 तक की करीब 15 कॉलोनियों के गंदे पानी को ट्रीट किया जाएगा।

लाखों लोगों को होगा फायदा, बचेगा पीने का पानी
निगम के इस प्रोजेक्ट से शहर के लाखों लोगों को गंदे पानी की निकासी और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इनसे रोजाना चार करोड़ लीटर जल का शोधन हो सकेगा। ट्रीट हुए पानी को खेती और बागवानी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे भूजल की बचत होगी। इसके लिए सीएम के निर्देशानुसार सिंचाई विभाग को पत्राचार किया गया है। -आरके सिंह, आयुक्त नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed