{"_id":"62e98513f0dc1f183346a9b0","slug":"cm-flying-key-raid-on-goyla-road-hospital-panipat-news-knl1166613115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: गोयला रोड के अस्पताल पर सीएम फ्लाइंग की रेड, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रही साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: गोयला रोड के अस्पताल पर सीएम फ्लाइंग की रेड, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रही साथ
Wed, 03 Aug 2022 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली, पानीपत (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:59 AM IST
सार
मामले में दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। बिना डाक्टर और दस्तावेजों के अस्पताल संचालन की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। टीम ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि ये अस्पताल बिना दस्तावेजों और डॉक्टरों के ही चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम उड़नदस्ते के साथ स्वास्थय विभाग की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत में गांव बापौली में गोयला रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर मंगलवार को सीएम फलाइंग की टीम ने रेड की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी साथ रही। सीएम फ्लाइंग ने अस्पताल के कागजातों की पूरी जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
इसके बाद कागजातों की फोटोकॉपी स्वास्थ्य विभाग को सौंपते हुए जांच पड़ताल के निर्देश दिए। टीम ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि ये अस्पताल बिना दस्तावेजों और डॉक्टरों के ही चलाया जा रहा है। यहां मरीजों से बेवजह ज्यादा पैसे ऐंठे जाते हैं।
विज्ञापन
सीएम उड़नदस्ते के इंचार्ज एसआई राज सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम का गठन कर अस्पताल पर रेड की गई है। अस्पताल प्रबंधन से मिले सभी कागजातों की छानबीन की जा रही है। सिविल अस्पताल की टीम के इंचार्ज डॉ. अनिल रंगा ने बताया कि कागजातों की फोटो कॉपी ले ली गई है। इनकी जांच अधिकारियों से कराई जाएगी।
विज्ञापन
अगर किसी प्रकार की कोई कमी पाई जाती है तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस पर अस्पताल के डायरेक्टर रजत शर्मा का कहना है कि नियमानुसार और मानकों के अनुरूप अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। यहां पर किसी प्रकार का कोई ऐसा कार्य नहीं किया जाता जो समाज के लिए गलत हो।