फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cleaning of toilets, preparation for repair

शौचालयों की सफाई, मरम्मत की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of toilets, preparation for repair
पानीपत। नगर निगम ने शहर के खस्ताहाल सार्वजनिक शौचालयों की सुध ले ली है। अब नगर निगम इनकी सफाई और मरम्मत की तैयारी कर रहा है। इसके लिए निगम की ओर से एक सर्वे करवाया जा रहा है। इसमें शहर के स्थायी और अस्थायी शौचालयों की गणना, इनमें लगी टॉयलेट सीट, इनमें पानी, साबुन सैनिटाइजर, पाइप, निकासी का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद निगम इन सभी को रिपेयर करने के लिए टेंडर लगाया जाएगा। मरम्मत के बाद इन शौचालयों की सफाई के लिए सुलभ इंटरनेशनल फर्म को काम सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

गौतलब है कि निगम के खस्ताहाल शौचालयों की वजह से हर बार सर्वेक्षण में निगम को कम अंक मिलते आए हैं। इसके बावजूद भी तकरीबन सभी शौचालय खस्ताहाल हैं। अब स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में बेहतरीन रैंकिंग के लिए इनको चालू किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि निगम ने अपने खस्ताहाल कई मोबाइल टॉयलेट को मरम्मत करवाकर प्रकाश उत्सव में लगा चुका है। अब केवल कंक्रीट के बने स्थायी शौचालयों का सर्वे करवाकर इनकी मरम्मत का काम बाकी है।
विज्ञापन

रिफाइनरी की ओर से दिए गए शौचालयों का नहीं हो पा रहा रखरखाव
रिफाइनरी की ओर से जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे कई सार्वजनिक शौचालय निगम को भेंट किए गए थे लेकिन इनका समय पर न रखरखाव होता है और न ही इनकी सफाई होती है। इस कारण ये शौचालय काफी खस्ताहाल में है। इसके साथ ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स के बाहर बने शौचालयों को भी दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबैल रोड पर बनाया जाएगा नया शौचालय
बबैल रोड पर निगम की ओर से बनाया गया शौचालय ग्रीन बेल्ट के एरिया में था। इसके बाद निगम ने इसे ध्वस्त करवा दिया था। अब बबैल रोड के साथ ही एक निगम एक नया शौचालय बनवाएगा। इसके लिए निगम अधिकारी जगह की तलाश कर रहे हैं।

कई बनेंगे नए, बाकी की होगी मरम्मत, कराएंगे साफ
शहर में कई जगह नए शौचालय बनाए जाएंगे। वहीं, जो शौचालय खस्ताहाल में हैं उनके चिह्नित किया जाएगा। इनकी मरम्मत के लिए टेंडर लगाया जाएगा। वहीं, इनकी सफाई का काम सुुलभ एजेंसी को दिया जा सकता है। -नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed