फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Class XII student and his father assaulted PTI teacher

बारहवीं के छात्र और उसके पिता ने पीटीआई शिक्षक के साथ की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Class XII student and his father assaulted PTI teacher
पानीपत। एमएएसडी स्कूल के बारहवीं के छात्र ने पिता संग मिलकर स्कूल के ही पीटीआई शिक्षक पर हमला कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अध्यापक ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू क्रांति नगर निवासी अध्यापक धमेंद्र राठी ने बताया कि वह एमएएसडी स्कूल में पीटीआई पद पर कार्यरत है। आठ जुलाई को वह दोपहर एक बजे गेट पर बैठकर गाड़ियों का चालान ले रहा था। इसी बीच स्कूल का ही 12वीं कक्षा का छात्र आदित्य शर्मा और उसे पिता राकेश शर्मा विद्यालय के गेट पर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गालीगलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। प्रधानाचार्य अजय गुप्ता ने बताया कि छात्र ने 11वीं कक्षा की फीस नहीं दी थी। फीस देकर 12वीं में दाखिला लेने के लिए दो दिन पहले बोला गया था। जिस वह अपने पिता के साथ स्कूल आया और शिक्षक के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed