{"_id":"aaab17bbbd7b6d64042b19b1fe6aec00","slug":"claims-to-smooth-power-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति सुचारु रखने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति सुचारु रखने का दावा
अमर उजाला, पानीपत
Updated Tue, 21 Jan 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बिजली निगम ने कर्मचारियाें की हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति को सुचारु रूप से चलाने के लिए कमर कस ली है। निगम मुख्यालय ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सर्कल के सभी डिवीजनों पर कर्मचारी भेज दिए हैं। वहीं कर्मचारी यूनियनें भी हड़ताल को हर तरह से सफल बनाने के लिए अपनी हर तरह की ताकत लगा रही हैं।
हड़ताल के दौरान हर सब डिविजन पर निगम मुख्यालय की तरफ से दो-दो गाड़ियां व 10-10 कर्मचारी विशेष रूप से तैनात किए गए हैं। क्षेत्र में किसी भी जगह पर लाइन में फाल्ट आने, फीडर ब्रेक डाउन होने, जंफर फुंक जाने, ट्रांसफार्मर फुंक जाने पर तुरंत मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। काम में किसी भी तरह की ढिलाई बरतने पर अधिकारियों की गाज का भी भोगी होना होगा।
हड़ताल को समर्थन देने पर एफआईआर
हड़ताल के दौरान निगम के तरफ से जिन नए विशेष कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है, उन्हें हड़ताल से हर तरह से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी को पहले ही बता दिया गया है कि हड़ताल के दौरान नियुक्त किए गए कर्मचारी किसी भी तरह से प्रदर्शन का हिस्सा बनते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
निगम ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर सब डिविजन पर दो-दो गाड़ियां व 10-10 कर्मचारी नियुक्त किए हैं। सभी कर्मचारी अलर्ट रहेंगे। विशेष रूप से नियुक्त किए गए कर्मचारियों को हड़ताल से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उपभोक्ताओं को किसी भी तरह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उपभोक्ता बिजली सुविधा केंद्र पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।