फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   City's lifeline will now be renovated, DPR will be ready soon

Panipat News: शहर की लाइफलाइन का अब होगा जीर्णोद्धार, जल्दी तैयार होगी डीपीआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
City's lifeline will now be renovated, DPR will be ready soon
पानीपत। शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली ड्रेन नंबर एक का अब करोड़ों रुपये से जीर्णोद्धार होने जा रहा है। शहरी क्षेत्र में ड्रेन के दोनों तरफ करीब 146 किए गए कब्जे हटाए जाएंगे। इसके बाद रोड को और चौड़ा कर कंक्रीट से बनाया जाएगा। ड्रेन पर लगी ग्रिल की रिपेयरिंग होगी। इसके बाद यहां सोलर की लाइटें लगाई जाएंगी। ये काम सचिवालय, लोनिवि रेस्ट हाउस के पास से लेकर मित्तल मॉल तक होगा।
विज्ञापन

इसके लिए नगर निगम वास्तुकार एजेंसी को हायर करने जा रहा है। जो इस प्रोजेक्ट की डीपीआर यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगा।फाइनल होने वाली डीपीआर का टेंडर लगाकर इस काम को पूरा कराया जाएगा। अनुमान है कि इस प्रोजेक्ट पर 30 से 50 करोड़ खर्च होगा। दूसरी ओर ग्रामीण विस एरिया में निगम पहले से करीब चार किलोमीटर की कच्ची ड्रेन को पक्का करने की तैयारी कर चुका है। इस काम पर निगम करीब 25 करोड़ खर्च करेगा। ये काम काबड़ी से लेकर सचिवालय तक ग्रामीण विस के अंतर्गत होना है। ड्रेन पक्की होने और दोनों ओर से रास्ते खुलने के बाद इसका लाभ 12 वार्डों के लाखों लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि काबड़ी गांव से लेकर सिवाह तक ड्रेन नंबर एक की लंबाई करीब साढ़े 13 किलोमीटर है। इसमें शहरी विधानसभा के अंतर्गत करीब पांच किलोमीटर का एरिया आता है। जो सचिवालय से लेकर सेक्टर 25 में मित्तल मॉल तक का एरिया है। काबड़ी से लेकर सचिवालय तक करीब चार किलोमीटर और मित्तल मॉल रोड से लेकर सिवाह तक करीब साढ़े चार किलोमीटर एरिया ग्रामीण विस के अंतर्गत है। ड्रेन नंबर एक से 3, 4, 7, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 24, 25 और 26 वार्ड लगते हैं। इनकी कॉलोनियों के गंदे पानी की निकासी से लेकर आवागमन का रास्ता ड्रेन के साथ से होकर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से कोर्ट में काट रहे थे चक्कर
निगम के सर्वे के अनुसार ड्रेन के दोनों ओर करीब 146 लोगाें ने कब्जा कर जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है। निगम ने तीन साल पहले यहां कब्जा हटवाने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने कोर्ट की शरण ले ली। बताया जा रहा है कि अब ये लोग कोर्ट में केस हार चुके हैं। इसलिए अब निगम यहां से कब्जे हटवाने के बाद डीपीआर के अनुसार रोड को चौड़ा और कंक्रीट से बनाने का काम करेगा।
ये हैं मौजूदा हालात:
ड्रेन नंबर एक की सड़क से रोजाना शहर के करीब 25 हजार लोग आवागमन करते हैं। पहली बार निगम ने पिछले साल इसकी सफाई जरूर कराई थी लेकिन अभी भी ड्रेन में काफी गंदगी पड़ी है। ड्रेन के दोनों ओर से ग्रिल टूटी हुई है। यहां स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से रात को अंधेरा बना रहता है। जिसकी वजह से कई बार दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक ड्रेन में गिरकर चोटिल तक हो चुके हैं।

वर्जन:

ड्रेन नंबर एक के दोनों ओर कंक्रीट की सड़क बनाने से लेकर यहां लाइटें लगाने, ग्रिल रिपेयर करने के लिए निगम से सूचीबद्ध आर्किटेक्ट्स के लिए टेंडर लगवाया गया है। जिसमें एजेंसी वास्तुकार इसकी डीपीआर तैयार करेंगे। इसमें इसके खर्च से लेकर विकास कार्य का पूरा विवरण होगा। उसके आधार पर ही रोड, लाइट, ग्रिल आदि का टेंडर लगवाया जाएगा।
प्रमोद विज, शहरी विधायक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed