फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   City road construction started, traffic police upset

सिटी रोड निर्माण शुरू, ट्रैफिक पुलिस परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
City road construction started, traffic police upset
समालखा फ्लाईओवर के नीचे खड़ वाहन - फोटो : Panipat
समालखा। शहर के सिटी रोड का निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही बंद दिल्ली लेन के ट्रैफिक को पानीपत लेन से डायवर्ट करने को लेकर सिटी ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं पुराने बस अड्डे पर सवारियों के लिए रुकने वाली रोडवेज बसों के साथ ही मैक्सी कैब ने समस्या को दोगुना कर दिया है। अवैध रूप से सवारियां ढोने वाले मैक्सी कैब चालकों के चालान भी किए जा रहे हैं, लेकिन ज्यादा फर्क नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

सिटी रोड पर दिल्ली लेन की तरफ सड़क का निर्माण कार्य के लिए शनिवार सुबह से मशीनों से सड़क को उखाड़ा जा रहा था। कार्य में परेशानी न हो, इसलिए पुराने बस अड्डे पर बैरियर लगाकर दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को पानीपत लेन से गुजारा जा रहा था। रोड के दोनों तरफ बसे लोग भी वाहनों से अपने कार्य के लिए आते-जाते रहते हैं। रूट डायवर्ट होने के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए सिटी ट्रैफिक इंचार्ज राजेश राठी के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस दिनभर यातायात सुचारू करने में लगी रही।
विज्ञापन

रोडवेज बसें एवं मैक्सी कैब बन रही समस्या
एक ही रूट से पानीपत एवं दिल्ली जाने वाले वाहन गुजर रहे हैं। इसकी वजह से पानीपत लेन पर यातायात का बोझ बढ़ गया है। इसमें पुराने बस अड्डे पर सवारियां लेने के लिए रुकने वाली रोडवेज बसें जाम की समस्या बढ़ा रहीं हैं। वहीं मैक्सी कैब, ऑटो वाले भी अवैध रूप से सवारियों को ढोने के चक्कर में जाम का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी से दोगुनी हुई मुसीबत
पुराने बस अड्डे पर फ्लाई ओवर के नीचे सब्जी मंडी से भी मुसीबत दोगुनी हो गई है। वाहनों पर फल, सब्जी खरीदने आने वाले लोग रोड पर ही वाहन खड़े कर चले जाते हैं। जबकि निर्माण के चलते बंद रोड के कारण जाम लग जाता है और ये सब पुलिस की आंखों के सामने हो रहा है।
ये है समाधान
1. रोडवेज बसों को पुराने बस अड्डे पर प्रशासन न रुकने दे और नए बस अड्डे पर ही बसें रुकें। ताकि सवारियां वहां से गंतव्य को जा सकें।
2. पुराने बस अड्डे से अवैध रूप से सवारियां ढोने वाली मैक्सी कैब, ऑटो पर कारवाई की जाए और उन्हें यहां खड़ा नहीं होने दिया जाए।
3. सब्जी मंडी को यहां से शिफ्ट कर नई अनाज मंडी के गेट संख्या 2 पर भेजा जाए। जिससे फ्लाई ओवर के नीचे जाम ना लग सके।
4. फ्लाईओवर के नीचे वाहन खड़ा करने वालों के चालान काटे जाएं
यातायात को सुचारू करने में उनकी टीम पुरी तरह से लगी हुई है। मैक्सी कैब के भी चालान किए गए हैं और उन्हें पुराने बस अड्डे पर खड़ा नहीं होने दिया जा रहा। वहीं टीएम रोडवेज पंकज पुनिया ने कहा कि मैक्सी कैब वालों के खिलाफ अभियान रूटीन में जारी है। इसे और तेज किया जाएगा।

राजेश राठी, सिटी ट्रैफिक इंचार्ज

समालखा में सिटी रोड को बनाने के लिए पहले से खस्ताहाल सड़क को खोदने का काम शुरू

समालखा में सिटी रोड को बनाने के लिए पहले से खस्ताहाल सड़क को खोदने का काम शुरू- फोटो : Panipat

समालखा में रूट डायवर्जन की वजह से आने और जाने के एक ही मार्ग पर बसों के रुकने से बनी जाम की स्थिति

समालखा में रूट डायवर्जन की वजह से आने और जाने के एक ही मार्ग पर बसों के रुकने से बनी जाम की स्थिति- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed