{"_id":"2781c6a6ad8d66706aaa4eb1e56d1c2f","slug":"city-police-arrested-the-police-sergeant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना शहर पुलिस ने हवलदार को दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना शहर पुलिस ने हवलदार को दबोचा
panipat brueau
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
थाना शहर पुलिस ने हवलदार को दबोचा
पानीपत। थाना शहर पुलिस ने पत्नी पर तेल डालकर जला देने के आरोपी हवलदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसकी पत्नी ने पुलिस के सामने बयान दिए थे। पुलिस ने बाकी आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
मामला थाना शहर के अंतर्गत पुलिस क्वार्टर में 19 अक्तूबर का है। हवलदार अशोक की पत्नी सुमन संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था। सुमन ने यहां पर अपने हवलदार पति अशोक पर तेल छिड़ककर जला देने का आरोप लगाया था। उसने अपने पति व ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना व दहेज न देने पर जलाकर मार देने के प्रयास का आरोप लगाया था। थाना शहर पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी पति हवलदार अशोक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
-----