फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   City pavement became deadly, people fell in the drain

जानलेवा बने शहर के फुटपाथ, बारिश में इन पर न चलें शहरवासी, वरना जा सकती है जान, गिर चुके हैं कई लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
City pavement became deadly, people fell in the drain
सावधान... बारिश में शहर के फुटपाथ जानलेवा बन गए हैं, निकासी के लिए इनकी स्लैब हटा दी गई और इस दौरान कई लोग इनमें गिर गए। जिसके बाद पुलिसकर्मी लोगों को सतर्क करते नजर आए। ऐसे में आप बारिश में जीटी रोड के दोनों तरफ बने फुटपाथ का किसी भी सूरत में इस्तेमाल न करें। निगम ने अपनी कमी को छुपाने के लिए इन्हें जानलेवा बना दिया है। बरसाती पानी की निकासी के लिए इनके ऊपर ढके गए स्लैब को हटा दिया गया है, जिससे इन स्लैब के नीचे के नाला पानी की वजह से किसी को दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश में भी कई लोग इन नालों में गिरकर चोटिल हुए हैं। बाद में उन्होंने सिर्फ निगम और नेताओं को कोस कर ही अपना मन शांत किया। फुटपाथ के नीचे बना नाला काफी गहरा और खतरनाक है। इसमें गिरना जान के लिए जोखिम खड़ा कर सकता है, लेकिन निगम व प्रशासन को इनकी कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन

बारिश में जीटी रोड पर पानी भरने के वजह से कई दोपहिया वाहन चालक साथ बने फुटपाथ पर अपने वाहनों को चलाने लगे। जिससे कई वाहन चालक भी इन गहरे गड्ढों में गिर गए। आसपास के लोगों ने इन्हें निकाला और उपचार के लिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवाया। वहीं, कुछ लोग बारिश में भी फुटपाथ पर खड़े होकर लोगों को फुटपाथ पर न चलने के लिए चेता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएनटी ने करवाई थी सफाई
बता दें कि जीटी रोड के दोनों तरफ बने फुटपाथ के नीचे एक बड़ा नाला है। इस नाले को स्लैब से ढक कर फुटपाथ बनाया गया है। करीब एक महीना पहले मानसून की तैयारियों को लेकर एलएनटी ने जीटी रोड के साथ व दोनों तरफ बने नालों की सफाई करवाई थी। इसके लिए दो क्रेन, 10 ट्रैक्टर ट्राली व 25 सफाई कर्मचारी भी लगाए थे। करीब दस किलोमीटर लंबे इन नालों की सफाई के लिए फुटपाथ के इन स्लैबों को हटाया गया था। जिसे बाद में ढक भी दिया गया था। लेकिन कई जगह स्लैब खुले रहे। वहीं, निगम ने भी बरसाती पानी की निकासी के लिए इनके स्लैब को हटा दिया। जिससे पानी की तो निकासी हुई लेकिन लोगों के लिए जान का खतरा बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed