फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   city odf plus but public toilets in poor condition

शहर ओडीएफ प्लस लेकिन सार्वजनिक शौचालय खस्ताहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
city odf plus but public toilets in poor condition
पानीपत। स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर ओडीएफ प्लस प्लस घोषित हो चुका है लेकिन इसके बावजूद भी शहर के सार्वजनिक शौचालयों के हालात खस्ता हैं। निगम ने इन शौचालयों की सफाई का टेंडर भी दिया है। इसमें हर माह इनकी सफाई पर निगम लाखों रुपये महीना खर्च भी कर रहा है, बावजूद इनकी अब तक सफाई नहीं हो पाई है। नियमानुसार इन शौचालयों में जनसुविधा के लिए साबुन, सैनिटाइज, तोलिए से लेकर सैनेटरी पेड वाली मशीन तक होनी चाहिए लेकिन ये तो दूर की बात इनमें इस्तेमाल के लिए पर्याप्त पानी तक नहीं है। शौचालयों में गंदगी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने निकाय को स्वच्छ हरियाणा मोबाइल एप पर आनी वाली शिकायतों के त्वरित निवारण के आदेश तक जारी किए हैं लेकिन इसके बाद भी इन शिकायतों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। वहीं, शहर के बदहाल शौचालयों से शहरवासी काफी परेशान हैं। वहीं, इस बारे में इन शौचालयों की सफाई करवाने वाले ठेकेदार ने कहा कि उन्होंने टेंडर निगम से लिया है। तो इस बारे में निगम से ही बात करना बेहतर होगा। मेयर अवनीत कौर, डिप्टी मेयर रविंद्र और पार्षद भी इनका निरीक्षण कर चुके हैं। निगम अधिकारियों को चेताते हुए इन्हें साफ-सुथरा और दुरुस्त करवाने तक के निर्देश दिए गए पर नतीजा सिफर रहा। दूसरी तरफ स्वच्छ भारत मिशन के सर्वेक्षण में भी निगम को अपने गंदे शौचालयों को लेकर अच्छी रेंकिंग से हाथ धोना तक पड़ा है।
विज्ञापन

शौचालयों में लाइट, पानी नहीं, मोबाइल टॉयलेट गायब
शहर में निगम के सार्वजनिक शौचालयों के हालात ये हैं कि किसी में पानी नहीं तो किसी में लाइट नहीं। इनमें गंदगी और बदबूदार माहौल तो मिला लेकिन साफ सफाई नहीं मिली। किसी की टोंटी खराब थी तो किसी की टॉयलेट शीट टूटी हुई थी। मुख्य दरवाजों से अंदर शौचालय के दरवाजे तक खस्ताहाल मिले। सबसे ज्यादा खस्ताहाल में बरसत रोड, नूरवाला, सेक्टर 11-12, जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे लाल बत्ती चौक, रेलवे रोड और संजय चौक के शौचालय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
लाइट नहीं, मोबाइल टॉर्च का सहारा
लाल बत्ती स्थित सार्वजनिक शौचालय में रोशनी की सुविधा भी नहीं है। अंदर अंधेेेरा-सा रहता है। शौचालय में जाने के बाद मजबूरी में मोबाइल टार्च का सहारा लेना पड़ता है। -सागर
एगजोस्ट फैन तक बंद, बदबूदार माहौल
संजय चौक के शौचालय की दीवार पर लगे एगजोस्ट फैन बंद हैं। इसके कारण शौचालय के अंदर दुर्गंध भरा वातावरण बना रहता हैं। बदबूदार माहौल से बहुत दिक्कत होती है। -संदीप
शिकायत की, नहीं हुआ समाधान
जीटी रोड पुल के नीचे बने सार्वजनिक शौचालय में पानी ही नहीं है। दूसरी टोंटी टूटी पड़ी हैं। इसकी स्वच्छ हरियाणा एप पर शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। -विकास

किया जाएगा निरीक्षण
शौचालयों की सफाई का निरीक्षण करवाया जाएगा। अगर इनकी सफाई में लापरवाही मिली तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ निगम आयुक्त को अवगत करवाया जाएगा। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। -गुरमीत सिंह, सफाई निरीक्षक एवं नोडल अफसर, स्वच्छ हरियाणा एप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed