{"_id":"68211619b0a8a004de0b3987","slug":"city-life-returned-to-rhythm-buses-left-for-katra-panipat-news-c-244-1-pnp1001-136807-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लय में लौटी शहर की जिंदगी बसें कटरा के लिए हुईं रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लय में लौटी शहर की जिंदगी बसें कटरा के लिए हुईं रवाना
विज्ञापन
पानीपत। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम होने के बाद हालात फिर से सामान्य हो गए हैं। जिंदगी की रफ्तार लय में लौट आई है।
रोडवेज ने कटरा और पंजाब के रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। वहीं ट्रेनों का संचालन सामान्य होने से यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। लोगों के मन भी ब्लैक आउट का खतरा हट गया है। इन सबके चलते शहर में फिर से रौनक लौट आई है। रविवार को लोग देर शाम तक खरीदारी करते नजर आए।
पहलगाम हमले के बदले में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान लगातार हमला कर रहा था। पानीपत में इंडियन ऑयल की रिफाइनरी, पानीपत थर्मल पावर स्टेशन और नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त प्रबंध किए गए थे। प्रशासन ने जिले में ब्लैक आउट घोषित किया था। जिसको शनिवार शाम को हटा दिया गया।