फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Citizen feedback started in Swachh Survekshan

स्वच्छ सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
Citizen feedback started in Swachh Survekshan
पानीपत। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की शुरुआत हो चुुकी है। इसके अंतर्गत एक मार्च से 15 अप्रैल तक सिटीजन फीडबैक का चरण भी शुरू हो चुका है। ये चरण कुुल 600 अंकों का रहेगा। इसमें 60 साल की उम्र पार कर चुके सीनियर सिटीजन की सबसे ज्यादा भागीदारी रहेगी। अकेले सीनियर सिटीजन 600 में से 400 अंकों के लिए वोट करेंगे, जबकि 15 से लेकर 29 साल तक के लोग महज 200 अंकों के लिए वोट कर सकेंगे। इसके लिए स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम कभी भी शहर में आकर लोगों से स्वच्छता पर सवाल पूछ सकेगी। वहीं, शहरवासी खुद भी इस सर्वेक्षण में कई तरीकों से अपने शहर के लिए वोट कर सकते हैं।
विज्ञापन

अपने शहर को वोट देने के लिए इस बार स्वच्छता ऐप, माई जीओवी ऐप, क्यू आर कोड को स्कैन कर, वोट फॉयर योर सिटी वेबसाइट और 1969 आईवीआर पर कॉल किया जा सकता है। खास बात ये है कि एक सिटीजन किसी भी माध्यम से केवल एक बार ही वोट कर सकता है।
विज्ञापन

ये पूछे जाएंगे सवाल
युवाओं से स्वच्छता संबंधित 11 सवाल पूछे जा सकते हैं। इनमें से युवा केवल मनचाहे चार सवालों का जवाब दे सकते हैं। हर सवाल के 50 अंक होंगे यानी चार सवालों के लिए कुुल 200 अंक निर्धारित किए गए हैं। इन सवालों में ये सवाल शामिल रहेंगे-
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्या आपके आस पड़ोस से रोजाना कूड़े का उठान होता है?
- क्या आप कूड़ा उठाने वाले को गीला और सूख कूड़ा अलग करके देते हैं?
- क्या आप गूगल पर अपने नजदीक शौचालय की तलाश कर सकते हैं?
- क्या आपने हर धड़कन है स्वच्छ भारत की स्वच्छता गान सुना है?
- क्या आपने स्वच्छता ऐप को इंस्टॉल किया है, क्या इसे उपयोग में लाया है?
- क्या आपको कभी अपने आस पड़ोस सफाई दिखी है?
- क्या आप होम कंपोस्टिंग के बारे में जानते हैं?
- क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक, कपड़े, जूते आदि को दोबारा उपयोग किया जा सकता है?
- क्या आप जानते हैं कि आपका शहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में भागीदारी निभा रहा है?
- क्या आप जानते हैं कि स्वच्छता ऐप पर यूरिन स्पॉट यानी येलो स्पॉट बदल जाते हैं?
- क्या आप जानते हैं कि होम क्वारंटाइन का वेस्ट अलग से रखा जाता है?
सीनियर सिटीजन के लिए ये सवाल
दूसरी तरफ सीनियर सिटीजन से पूछे जाने वाले चार-चार सवालों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसमें चार सवाल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित रहेंगे। प्रत्येक सवाल 40 अंकों का होगा, ये चरण कुल 160 अंकों का रहेगा। इसके अलावा स्वच्छता पर भी चार सवाल होंगे। ये भी हर एक सवाल 40 अंकों का होगा जोकि कुल 160 अंकों का रहेगा। इसके अलावा तीसरे चरण में भी चार सवाल होंगे। ये चरण सबसे खास होगा। इसमें सीनियर सिटीजन जवाब देंगे कि पुराने स्वच्छ भारत मिशन और नए स्वच्छ भारत मिशन में क्या अंतर है। इसमें हर सवाल 20 अंकों का होगा, जिससे ये चरण 80 अंकों का बनेगा। इस हिसाब से सीनियर सिटीजन इसमें कुल 400 अंकों की भागीदारी दर्ज कर सकेंगे।

सर्वेक्षण की हुई शुरुआत, निगम की तैयारी पूरी
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की शुरुआत हो चुुकी है। अब कभी भी स्वच्छ सर्वेक्षण टीम शहर में आ सकती है। इसे लेकर निगम की ओर से पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। -कविता कादियान, सीटीएल, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed