{"_id":"8ed8477dbb3084c100f1b2f31f6a8bd0","slug":"cia-2-incharge-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूरापोस्त घूसखोरी मामले में सीआईए-टू प्रभारी भी संस्पेड, विभागीय जांच शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूरापोस्त घूसखोरी मामले में सीआईए-टू प्रभारी भी संस्पेड, विभागीय जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा चूरापोस्त घूसखोरी मामले में आईजी श्रीकांत जाधव के आदेशानुसार एसपी राहुल शर्मा ने सीआईए-टू प्रभारी दीपक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।
इसकी विभागीय जांच शुरू करते हुए डीएसपी शहर दलबीर सिंह को सौंपी है। वहीं डीएसपी समालखा गोरखपाल राणा की भी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है।
आईजी श्रीकांत जाधव ने डीजीपी को डीएसपी की विभागीय जांच को पत्र लिख दिया है। ऐसे में डीएसपी गौरखपाल राणा के साथ-साथ सीआईए टू के सभी लाईन हाजिर पुलिस कर्मियों की धड़कने भी बढ़ गई हैं।इसके बाद पुलिस मुलाजिमों में हड़कंप की स्थिति है।
गत दिनों समालखा में हुए चूरापोस्त के घूसखोरी मामले में सीआईए-टू के प्रभारी दीपक कुमार पर आखिरकार गाज गिर ही गई। इस पूरे मामले में संदेह के घेरे के बाद लाइन हाजिर चल रहे इंस्पेटर दीपक कुमार को आईजी के आदेशानुसार एसपी राहुल शर्मा ने तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
दीपक कुमार को सस्पेंड कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच डीएसपी शहर दलबीर सिंह को सौंपी है।
वहीं समालखा डीएसपी गौरखपाल राणा के खिलाफ जांच के लिए आईजी श्रीकांत जाधव ने डीजीपी हरियाणा यशपाल सिंघल को पत्र लिखा है। डीजीपी जल्द राज्य की होम मिनिस्ट्री को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
ताकि डीएसपी की मामले में संदिग्धता की जांच की जा सकें। जिला पुलिस के उच्च अधिकारियों पर गाज गिरने से पूरे महकमें में हड़कंप मच गया है।
पुलिस कर्मियों में चर्चाएं तेज हो गई है। हर कोई मामले का व्याख्यान अपने तरीके से कर रहा है। वहीं दस दिन के बाद में एसपी राहुल शर्मा ने सीआईए-टू में पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं की है। ऐसे में कई संगीन अपराधों की जांच भी सीआई टू की तैनाती का इंतजार कर रही है।
पहले चार हो चुके हैं सस्पेंड
सीआई-टू के प्रभारी दीपक कुमार से पहले इसी स्टाफ के एसआई जयबीर सिंह (मामले के जांच अधिकारी) एसआई देवेंद्र सिंह, एएसआई नरेश कुमार और कृष्ण कुमार को मामले में आईजी के निर्देशानुसार एसपी राहुल शर्मा ने सस्पेंड कर किया हुआ है। प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार समेत उनका पूरा स्टाफ पहले दिन से लाइन हाजिर चल रहे थे।
यह है मामला
24 दिसंबर को सीआईए टू के एसआई जयबीर सिंह ने एसआई देवेंद्र सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार और नरेश कुमार के साथ समालखा थाना के गांव बसेडा में सुदेश उर्फ बाबा के घर से 13 क्विंटल चूरापोस्त व तीन किलोग्राम अफीम बरामद की थी।
पुलिस ने उसी दिन एक ट्रक से नौ क्विंटल चूरापोस्त भी बरामद किया था। पुलिस कर्मियों ने सुदेश उर्फ बाबा से 30 लाख की घूस लेकर मुख्य आरोपी सुदेश को मामले से निकाल दिया था।
पुलिस कर्मियों ने बड़ी ही चालाकी से 22 क्विंटल चूरापोस्त व डेढ़ किलोग्राम अफीम को ट्रक से बरामद दिखाया। पुलिस कर्मियों ने मामले का मुख्य आरोपी अवतार सिंह निवासी कपूरथला और यूनिस निवासी बसेडा को बना दिया था। 22 क्विंटल चूरापोस्त पकडने पर डीएसपी गौरखपाल राणा ने भी पुलिस कर्मियों को बधाई दी थी। मामले में गड़बड़ी के संदेह से आईजी की स्पेशल स्टाफ की टीम ने मामले की जांच की और रिपोर्ट आईजी श्रीकांत जाधव को सौंप दी।
आईजी के निर्देशानुसार एसपी राहुल शर्मा ने पूरे सीआईए टू थाने को लाइन हाजिर कर दिया था। जबकि एसआई जयबीर सिंह, एसआई देवेंद्र सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार और नरेश कुमार बिना बताए ड्यूटी से पांच दिन तक नदारद रहे थे। मामले की जांच में चारों पुलिस कर्मियों को तस्कर से 30 लाख रुपये लेने का आरोपी पाया गया। आठ जनवरी को चारों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
आईजी श्रीकांत जाधव के आदेशानुसार एसपी राहुल शर्मा ने सीआईए टू के प्रभारी दीपक कुमार को सस्पेंड कर दिया है। दीपक कुमार की मामले में हाथ होने की जांच चल रही है। मामले की जल्द पूर्ण जांच करके आईजी को सौंप दी जाएगी।
दलबीर सिंह,डीएसपी शहर क्षेत्र पानीपत