फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Christmas celebration despite Corona restrictions

कोरोना पाबंदियों के बावजूद क्रिसमस की धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Christmas celebration despite Corona restrictions
पानीपत। क्रिसमस के उपक्षय में मॉडल टाउन स्थित जॉन वेस्ले मेथोडिस्ट चर्च मोमबत्ती जलाकर प्रार्थ? - फोटो : Panipat
पानीपत। कोरोना की पाबंदियों के बीच शनिवार को जिले के अलग-अलग गिरजाघरों में क्रिसमस का त्योहार उल्लासपूर्वक मनाया गया। प्रार्थना करने के बाद सभी एक-दूसरे से बोले ‘मेरी क्रिसमस’ और इस दौरान कई बच्चों ने सांता क्लाज की ड्रेस पहनकर सबका मन मोह लिया। नृत्य कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात 12 बजे प्रार्थना होने के बाद शनिवार को क्रिसमस डे के दिन सुबह 11 बजे जिले के मुख्य चर्च जॉन वेसले मेथोडिस्ट में लोगों ने एकजुट होकर मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। वहीं जिले की सेंट मैरी चर्च में भी रात को 12 बजे क्रिसमस की प्रार्थना करने और एक-दूसरे को ‘मेरी क्रिसमस’ कहते हुए बधाई देने का सिलसिला चला।
विज्ञापन

शनिवार को प्रार्थना सुबह 10 बजे से शुरू हो गई। इसमें विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात सभी चर्च में ईशु के गीत और जिंगल बैल जिंगल बैल गीत से चर्च में लोग झूम उठे। फादर कार्तिक एबल ने कहा कि संपूर्ण विश्व क्रिसमस त्योहार मना रहा है। उन्होंने कहा कि आज के शुभ अवसर पर सेंट मेरी चर्च की तरफ से यही संदेश है कि संपूर्ण मानवता के साथ विशेष रूप से पानीपत की प्रजा को प्रेम व शांति प्रदान करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित चर्च मेथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना के साथ-साथ दोपहर में नृत्य कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसमें महिलाओं न नृत्य किया। इस नृत्य में भगवान ईशु के गीतों पर पिछले एक सप्ताह से आस पास की महिला व लड़कियां चर्च में रोजाना जाकर तैयारी कर रही थीं। वहीं समालखा के चर्च और सेंट मेरी चर्च में म्युजिक उपकरणों के साथ शुक्रवार को रात 12 बजे क्रिसमस का त्योहार मनाया गया और एक-दूसरे को तोहफे दिए गए।

सेंट मेरी चर्च के फादर राजेश ने बताया क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर इंसान बन गया क्योंकि ईश्वर का पुत्र यीशु शांति आनंद व प्रेम के जरिए मनुष्य को दिलासा देने आया है। क्रिसमस हम सभी लोग मनाते हैं। प्रभु यीशु दुखी व बेसहारा इंसानों को सहारा देने आए हैं। प्रभु यीशु इस धरती पर मुक्ति दाता के रूप में आए हैं।

पानीपत।  क्रिसमस के उपक्षय में मॉडल टाउन स्थित जॉन वेस्ले मेथोडिस्ट चर्च में आयोजित प्रार्थना क?

पानीपत। क्रिसमस के उपक्षय में मॉडल टाउन स्थित जॉन वेस्ले मेथोडिस्ट चर्च में आयोजित प्रार्थना क?- फोटो : Panipat

पानीपत।  असंध रोड स्थित सेंट मैरी चर्च में क्रिसमस के उपक्षय में डांस करते हुए लोग।

पानीपत। असंध रोड स्थित सेंट मैरी चर्च में क्रिसमस के उपक्षय में डांस करते हुए लोग।- फोटो : Panipat

पानीपत। सेंट मैरी चर्च में क्रिसमस ट्री के साथ सेल्फी लेती हुई युवतियां।

पानीपत। सेंट मैरी चर्च में क्रिसमस ट्री के साथ सेल्फी लेती हुई युवतियां।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed