फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children of primary schools will understand the subject through story and interesting anecdotes

कहानी व रोचक किस्सों से विषय समझेंगे प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Children of primary schools will understand the subject through story and interesting anecdotes
पानीपत। प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अध्यापक अब कहानियों और रोचक किस्सों के माध्यम से विषय समझाएंगे। अध्यापकों ने पिछले दिनों एफएलएन प्रशिक्षण शिविर में जो सीखा है, उसे कक्षा में बेहतर तरीके से लागू करने की तैयारी कर ली है। शिक्षा विभाग ने संपर्क दीदी ऐप पर विषयवार पाठ्य सामग्री भी अपलोड कर दी है। नई व्यवस्था को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए अब सभी प्राथमिक अध्यापकों, एबीआरसी व बीआरपी को टैबलेट दिए जाएंगे ताकि अध्यापक स्मार्ट बोर्ड से टैबलेट को जोड़कर विद्यार्थियों को खेल-खेल में विषय को बेहतर तरीके से समझा सकें। विभाग ने अध्यापकों को टैबलेट वितरण के लिए पांच अक्तूबर तक का लक्ष्य रखा है। इसके लिए खंड स्तर पर अध्यापकों की सूची तैयार की जाने लगी है।
विज्ञापन

निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों सभी जिलों में एफएलएन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए थे। इन शिविरों में मुख्य प्रशिक्षकों ने प्राथमिक अध्यापकों को खेल-खेल में विद्यार्थियों को पढ़ाने के तरीके सिखाए थे। अध्यापकों ने प्रशिक्षण शिविर में जो सीखा, उसे कक्षा में लागू करना था। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहली से पांचवीं कक्षा तक का गणित व अंग्रेजी विषय का सिलेबस संपर्क दीदी ऐप पर अपलोड किया है। साथ ही स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड भी लगाए गए हैं। अध्यापकों को स्मार्ट बोर्ड पर ही बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाना था, लेकिन इन गतिविधियों को बेहतर तरीके से करवाने में टैबलेट की कमी आड़े आ रही थी। शिक्षा विभाग ने इस कमी को दूर करते हुए अब प्राथमिक स्कूलों के अध्यापकों को टैबलेट देने का निर्णय लिया है ताकि पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कहानी व रोचक किस्सों के माध्यम से विषय समझाया जा सके।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि टैबलेट वितरण का कार्य सीआरसी स्तर पर किया जाएगा। टैबलेट वितरण पांच अक्तूबर से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टैबलेट के साथ ही अध्यापकों को एक सिम व प्रतिदिन दो जीटी डाटा दिया जाएगा। अध्यापक इस डाटा का प्रयोग स्मार्ट बोर्ड से टैबलेट को जोड़कर कर सकेंगे। टैबलेट वितरण का कार्य जल्द पूरा करने के लिए अध्यापकों से दो-दो पहचान पत्र तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
प्राथमिक स्कूलों के अध्यापकों, एबीआरसी और बीआरपी को टैबलेट दिए जाने हैं। इसके लिए खंड स्तर पर सूची तैयार की जा रही है। टैबलेट वितरण का कार्य पांच अक्तूबर तक पूरा करना है। टैबलेट वितरण के बाद अध्यापक कक्षा में विद्यार्थियों को कहानी और रोचक किस्सों के माध्यम से विषय को समझाएंगे। शिक्षकों ने एफएलएन प्रशिक्षण शिविर में जो सीखा है, उसे कक्षा में बेहतर तरीके से लागू कर सकेंगे।
- बृजमोहन गोयल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed