{"_id":"61d9ebef63b98169d13c2440","slug":"children-gave-messages-to-save-environment-through-painting-panipat-news-knl954496198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकारी से बच्चों ने दिए पर्यावरण बचाने के संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकारी से बच्चों ने दिए पर्यावरण बचाने के संदेश
विज्ञापन
पानीपत। आयना।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। रुद्रा वेलफेयर सोसायटी ने शनिवार को पर्यावरण बचाओ थीम पर एक ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें हरियाणा के कई जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आयना जैन और दूसरे स्थान पर अभिनव रहे।
रुद्रा वेलफेयर सोसायटी के महासचिव पंकज शर्मा ने बताया कि ये प्रतियोगिता करवाने का असली मकसद बच्चों और बड़ों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा ताकि लोग प्रकृति को लेकर सतर्क रहें। प्रकृति का ध्यान रखें और प्रदूषण न फैलाएं। प्रकृति को बचाने के लिए अधिक से अधिक के पेड़ पौधे लगाएं और प्रकृति को सुंदर बनाएं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के दोनों विजेताओं को रुद्रा वेलफेयर सोसायटी की तरफ से बाद में पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रकृति का हमारे जीवन में महत्वपूूर्ण स्थान है। हमें इसका आनंद लेना चाहिए न कि उसके साथ छेड़छाड़ करनी चाहिए। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण को बचाने के लिए संदेश दिए। इस दौरान रुद्रा वेलफेयर सोसायटी की प्रधान काजल शर्मा भी मौजूद रहीं।