फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Child dies after falling from roof in Panipat

Panipat: छत से गिरने पर बच्चे की मौत, पोस्टमार्टम ना करवाने की जिद्द पर अड़े परिजन; अस्पताल में किया हंगामा

Wed, 25 Feb 2026 09:45 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 09:45 PM IST
सार

अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिस पर परिजन अड़ गए और हंगाम कर दिया। 

विज्ञापन
Child dies after falling from roof in Panipat
बच्चे की मौत पर अस्पताल में हुआ हंगामा - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत की महावीर कॉलोनी में छत से गिरने से घायल असरफ (07) की जाटल रोड स्थित आईबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार देर शाम सात बजे मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और जाटल रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि वे उपचार के लिए 25 हजार रुपये जमा कर चुके थे। बच्चे की मौत के बाद शव देने से पहले अस्पताल के स्टाफ ने और पैसों की मांग की। अस्पताल के प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को सूचना दी थी। परिजन जबरदस्ती बिना पोस्टमार्टम के शव ले जाना चाहते थे। हंगामे की सूचना पर डीएसपी मुख्यालय तीन थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़कर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक मुख्य सड़क पर जाम रहा।
विज्ञापन


आईबीएम अस्पताल में बच्चे की मौत होने से लोगों ने हंगामा किया। पुलिस टीम ने मौके पर स्थिति पर काबू पाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। जो भी शिकायत मिलेगी उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed