{"_id":"610073268ebc3e585c2046d0","slug":"chief-minister-flying-squad-team-raided-irregularities-found-on-four-contracts-panipat-news-knl779739173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम का छापा, चार ठेकों पर मिली अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम का छापा, चार ठेकों पर मिली अनियमितताएं
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने मंगलवार रात करीब नौ बजे गांव सिवाह स्थित एक शराब ठेकेदार के चार ठेकों पर छापा मारा और दस्तावेजों की जांच की। ठेकों पर अनियमितताएं मिलने पर एक्साइज विभाग को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है। अब एक्साइज विभाग नोटिस भेजकर जुर्माने की कार्रवाई करेगा।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम से एएसआई राममेहर के नेतृत्व में शराब ठेकेदार राजकुमार के चार ठेकों पर छापा मारा गया। यह छापे सेक्टर-29 बाइपास रोड, इंडो फार्म मोड़, ट्रक यूनियन और विकास नगर स्थित ठेकों पर मारे गए ।आबकारी एवं काराधान के इंस्पेक्टर छोटूराम और सुरेंद्र के साथ चारों ठेकों के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की गई। जिसमें न रजिस्टर मिला और न ही ठेकों का कोई रिकॉर्ड ही मेनटेन किया गया था। जिसके बाद एक्साइज विभाग को कार्रवाई के आदेश दिए है। अब एक्साइज विभाग की तरफ से नोटिस भेजकर जुर्माने की आगामी कार्रवाई की जाएगी।
ट्रांसपोर्ट में बेचा जा रहा तेल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा
मतलौडा/थर्मल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने बोहनी रिफाइनरी के पास आधुनिक ट्रांसपोर्ट की दुकान में मंगलवार को छापा मारकर 14 ड्रम तेल और दो ड्रम ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया। रिफाइनरी से निकलने वाले टैंकरों से कम कीमत में तेल लेकर वह महंगे दामों पर बेच रहा था। इसकी कई शिकायत मिल रहीं थी, जिस पर कार्रवाई की गई। टीम को देखकर ट्रांसपोर्ट मालिक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने एएसआई राममेहर सिंह के नेतृत्व में बोहली चौकी पुलिस और खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक के साथ आधुनिक ट्रांसपोर्ट पर छापा मारा गया। उड़नदस्ते को शिकायत मिली थी कि बगैर किसी परमिट के अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट में तेल बेचा जा रहा है। ट्रांसपोर्ट का मालिक बेगमपुर निवासी सुनील राठी टैंकरों से कम रेट में तेल लेकर महंगे में बेचता था। टीम को देखते ही स्त्रत्त्ट्रांसपोर्ट पर मौजूसद सुनील राठी फरार हो गया। टीम ने मौके से 14 ड्रम तेल और दो ड्रम ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया। मतलौडा पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी विभाग के निरीक्षक रविंद्र की शिकायत पर सुनील राठी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।