फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Checks were distributed to 21 couples under the marriage omen scheme

Panipat News: विवाह शगुन योजना के तहत 21 जोड़ों को बांटे गए चेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Checks were distributed to 21 couples under the marriage omen scheme
पानीपत। मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के लाभार्थी 21 जोड़ों को शुक्रवार को अंत्योदय भवन में चेक वितरित किए गए। मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा रहे। उन्होंने कहा कि यह योजना समाज में समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करना और बेटियों की शादी में आर्थिक चिंताओं को कम करना है। हरियाणा सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों की बेटियों और दिव्यांगों की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की गई है।
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा ने बताया कि अनुसूचित जातियां और पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग की ओर से यह योजना चलाई गई है। योजना के तहत हरियाणा राज्य के स्थाई निवासी अनुसूचित जाति के लड़का या लड़की से गैर अनुसूचित जाति के लड़का या लड़की द्वारा विवाह करने पर अनुसूचित जाति के लड़का या लड़की अपने गृह जिले में अपना फार्म भरकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

उस जोड़े को ढाई लाख रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाती है। इसमें एक लाख 25 हजार रुपये संयुक्त रूप से खाते में तथा एक लाख 25 हजार रुपये की एफडी तीन साल के लिए दी जाती है। आवेदन के लिए लाभार्थी को हरियाणा सरकार की ऑनलाइन वेबसाइट पर अपना आवेदन अपलोड करना पड़ता है। जिला में वर्ष 2024-25 में अब तक 121 जोड़ों को करीब 3.02 करोड़ रुपये का लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed