{"_id":"629a6c7cc1654c4a8f175a2f","slug":"checking-campaign-carried-out-at-the-station-panipat-news-knl1103875180","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल रोको की मिली धमकी के बाद स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल रोको की मिली धमकी के बाद स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जस्टिस फॉर सिख की तरफ से दी गई रेल रोको की धमकी के बाद सुरक्षाबलों ने पानीपत रेलवे स्टेशन चेकिंग अभियान चलाया। सिटी थाना पुलिस, मॉडल टाउन पुलिस, मधुबन से बुलाई स्पेशल डॉग स्कावायड टीम, जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से यात्रियों के सामान से लेकर पटरियों की जांच की।
सिटी थाना से थाना प्रभारी सुनील शर्मा, मॉडल टाउन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, डॉग स्कावायड टीम केे इंचार्ज एएसआई सुनील कुमार, जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार, आरपीएफ थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने चेकिंग अभियान में अहम भूमिका निभाई। पानीपत रेलवे स्टेशन भी अति संवेदनशील स्टेशनों में आता हैं इसलिए जीआरपी की ओर से स्पेशल टीम की मांग की गई थी। उनकी मांग पर ही स्थानीय पुलिस की स्टेशन पर ड्यूटी लगाई गई। इस दौरान एंबुलेंस और एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी को स्टेशन पर खड़ी रही। टीमों डॉग स्क्वॉयड के साथ यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली। पंजाब की ओर जाने वाली और आने वाली गाड़ियों के रूट बदले गए थे। इससे काफी कम ट्रेन पानीपत स्टेशन पर पहुंची। मोहड़ी स्टेशन पर कार्य के चलते चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था। कुछ गाड़ियां देरी से चलाई गई । लोकल पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर ही चली।