फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   cheating with businessman

सोनीपत के कंबल निर्माता से पानीपत के एक्सपोर्टर ने की एक करोड़ की धोखाधड़ी

Fri, 19 Jul 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
cheating with businessman
सोनीपत के कंबल निर्माता कंपनी के निदेशक ने पानीपत के एक्सपोर्ट के खिलाफ एक करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में धोखाधड़ी, माल की ठगी व हत्या की धमकी देने के आरोप में वीरवार को केस दर्ज करवाया है। थाना हुडा औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिल्की ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड गांव जवाहरा जिला सोनीपत के निदेशक सावन मल गोयल ने थाना हुडा औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पानीपत जिले से लगते सोनीपत के गांव जवाहरा के रकबे में कंबल बनाने की फैक्टरी है। वहीं मुदिल सिंगला निदेशक पर्ल एक्सपोर्ट, प्लाट नंबर-89, हुडा सेक्टर-29, पार्ट- टू पानीपत के साथ उनके कारोबारी रिश्ते थे। उन्होंने बताया कि पर्ल एक्सपोर्ट के बिहाप मुदिल सिंगला ने उनकी कंपनी सिल्की ओवरसीज से एक करोड़ रुपये के कंबलों की खरीद उधारी पर की थी। वहीं मुदिल सिंगला ने वादा किया था कि वह जल्द ही कंबलों की खरीद का वह भुगतान कर देगा। उन्होंने बताया कि सिल्की ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड गांव जवाहरा जिला सोनीपत से गत वर्ष 2018 को चार से लेकर 21 जुलाई के बीच आरोपी मुदिल सिंगला की कंपनी पर्ल्स एक्सपोर्ट को एक करोड़ों रुपये के कंबलों की सप्लाई की गई। लेकिन माल की खरीद-फरोख्त के समय दोनों पक्षों के बीच जो कंबलों की खरीद के भुगतान का समय तय हुआ था, उसके अनुसार सिंगला ने उनका एक करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं दिया।
विज्ञापन

सिंगला एक करोड़ के भुगतान को लेकर आज कल करा रहा। वहीं उन्होंने सिंगला से अपनी कंपनी के बकाया भुगतान को लेकर कई बार सामाजिक प्रयास किए, लेकिन सिंगला ने सामाजिक प्रयासों को भी किनारे कर दिया। सावन लाल गोयल ने आरोप लगाया कि आरोपित मुदिल सिंगला ने उनकी कंपनी से खरीदे गए एक करोड़ रुपये कीमत के कंबलों का भुगतान नहीं किया और उनका माल ठग लिया। आरोपी पर जब उन्होंने माल की एक करोड़ रुपये कीमत देने का दबाव बनाया तो उन्होंने खरीदे गए कंबलों का भुगतान देने से इनकार कर दिया और उन्हें हत्या करने की धमकी दी। केस की जांच कर रहे एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि दो कंपनियों के बीच कंबल की खरीद-फरोख्त के एक करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर विवाद है। वहीं सावन मल गोयल ने मुदिल सिंगला पर एक करोड़ रुपये के मामले की धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर चुकी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को कंबलों की खरीद-फरोख्त संबंधी कागजात के साथ पूछताछ के लिए बुलाया है। दोनों पार्टियों को आवश्यकता पड़ने पर आमने समाने बैठा कर भी पूछताछ की जाएगी। वहीं पुलिस की जांच में आरोपी के दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed