फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cheating of 11.5 lakhs from two property dealers in the name of getting jobs in FCI

Panipat News: एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर दो प्रॉपर्टी डीलरों से 11.5 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Cheating of 11.5 lakhs from two property dealers in the name of getting jobs in FCI
पानीपत। तहसील कैंप की वधावाराम कॉलोनी के प्रॉपर्टी डीलर के बेटे और उसके पार्टनर के भांजे को एफसीआई में सुपरवाइजर की नौकरी लगवाने का झांसा देकर यूपी के कानपुर निवासी पिता-पुत्र ने साढ़े 11 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने बेटे और भांजे को पहले अमेरिका भेजने की बात कही और कुछ रुपये ले लिए। बाद में भारत में ही नौकरी लगवाने की बात कही। आरोपियों ने एफसीआई अयोध्या का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया। तारीख नजदीक आने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वधावाराम कॉलोनी निवासी नारायण सिंह ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनका सेक्टर 13-17 स्थित ज्योति कॉलोनी में ऑफिस है। उनका पार्टनर कुलदीप है। उनकी कुछ दिनों पहले हरिद्वार में कानपुर निवासी सुधाकर शुक्ला से मुलाकात हुई थी। उसने बताया कि उसकी बड़े-बड़े नेता व मंत्रियों से जान पहचान है। उसका रिश्तेदार अमेरिका में रहता है। वह बच्चों को भी विदेश भेजता है और वहां उनकी नौकरी लगवाता है। उसने अपने बेटे हरविंद्र और पार्टनर कुलदीप के भांजे सोमबीर को अमेरिका भेजने की बात कही तो सुधाकर ने उनसे 10-10 लाख रुपये में बात तय की। पार्टनर ने उसे एक लाख रुपये दे दिए, जबकि नारायण सिंह ने 20 दिसंबर से लेकर 30 मई तक 10 लाख रुपये सुधाकर को दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने कहा कि विदेश जाने में दिक्कत हो सकती है, इसलिए वह भारत में ही उनकी नौकरी लगवा देगा।
विज्ञापन

आरोपी सुधाकर ने अपने बेटे आनंद वर्धन से उनकी मुलाकात कराई। उन्होंने एफसीआई में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उन्हें दो फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिए, जिनमें 14 फरवरी से 24 फरवरी तक के बीच अयोध्या स्थित एफसीआई में ज्वाइन करने के बारे में लिखा था। जैसे-जैसे तारीख नजदीक आती गई, आरोपी बहानेबाजी करने लगे। अंत में उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जो भी दोषी मिलेगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- फूल सिंह, प्रभारी, तहसील कैंप थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed