फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   cheated two by luring gifts

उपहार का लालच देकर दो को ठगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
cheated two by luring gifts
पानीपत। लंदन से महंगा गिफ्ट भेजने का झांसा देकर युवती से 69 हजार रुपये ठग लिए। युवती को जब दोबारा तीन लाख रुपये देने के लिए कहा तो उसे शक हो गया और उसने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी। जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

अंसल सुशांत सिटी निवासी शिखा ने बताया कि दो मार्च को उसके पास लंदन से किसी का फोन आया। फोनकर्ता ने कहा कि वह उनके लिए एक महंगा गिफ्ट भेज रहा हूं, इसके लिए उन्हें कुछ चार्जेज देने होंगे। आरोपी ने एक खाता नंबर उसे ट्रांसफर किया। जिसमें उसने 69 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद शनिवार को फिर एक कॉल आई। फोनकर्ता ने बताया कि वह मुबंई से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपका पार्सल आया हुआ है। इस पार्सल को यहां से पास करके आप तक भेजने के लिए तमाम तरह के चार्ज के आपको तीन लाख रुपये देने पड़ेंगे। जब उन्होंने तीन लाख रुपये की मांग की तो उसे आरोपियों पर शक हो गया और ठगी होने का आभास हुआ। इसके बाद उसने सेक्टर 13-17 थाना में जाकर पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनाम का झांसा देकर महिला डॉक्टर से ठगे 22 हजार रुपये
पानीपत। मॉडल टाउन निवासी एक महिला डॉक्टर से माई ग्लैम पर इनाम निकलने का झांसा देकर ठग ने 22 हजार रुपये ठग लिए। महिला ने आरोपी के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मॉडल टाउन निवासी डॉ. शालिनी मित्तल ने बताया कि 10 नवंबर 2021 को उसके मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। दोनों ने उसे बोला कि आपका माई ग्लैम पर इनाम निकला है, लेकिन उसे लेने के लिए जीएसटी भरना पड़ेगा। उसे आरोपी पर विश्वास हो गया तो उन्होंने जीएसटी भरने के लिए हां कर दी। इसके बाद ठगों ने बैंक अकाउंट का नंबर भेजा। उसमें उन्होंने गूगल पे अकाउंट से पहले 19038.60 और दूसरी बार में 3126 रुपए भेज दिए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई इनाम नहीं मिला। उन्होंने दोबारा आरोपी के पास कॉल की, लेकिन आरोपी से संपर्क नहीं हो सका। अंत में उन्होंने मॉडल टाउन थाना जाकर पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed