{"_id":"645aa73363a7e7ecdc06f9fa","slug":"cheated-seven-lakhs-in-the-name-of-getting-a-job-in-the-army-panipat-news-c-18-1-116392-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे सात लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे सात लाख
विज्ञापन
पानीपत। गांधी मंडी शिव नगर निवासी एक युवक को आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर दिल्ली के व्यक्ति ने सात लाख रुपये ठग लिए और युवक को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक भोपाल में ज्वाइनिंग करने पहुंचा। वहां पर उस पत्र को फर्जी बताया गया। भुक्तभोगी ने आरोपी को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। अब उसने मामले की शिकायत सेक्टर- 29 थाने की पुलिस को दी है।
गांधी मंडी शिव नगर निवासी सागर ने बताया कि छह माह पहले नई दिल्ली फेस-2 के लाजपत नगर निवासी अनिल मोहन भारद्वाज ने उसकी आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये की मांग की। उसने आरोपी के झांसे में आकर उसके खाते में पहले 3.90 लाख रुपये डलवाए। उसके बाद राज शेेखर सिंह के अकाउंट में गूगल पे से पैसे ट्रांसफर किए। फिर अनिल के खाते में 50 हजार रुपये डलवाए। वहीं 1.60 लाख रुपये कैश दिए। 15 अप्रैल 2022 को उसके पास किशनपुरा चौकी पुलिस से फोन आया, जिन्होंने कहा कि आपका आर्मी की तरफ से एक पुलिस वेरिफिकेशन आया है, हमें वेरिफिकेशन करना है। पुलिसकर्मी उसके घर आए और वेरिफिकेशन कर चले गए। पांच सितंबर 2022 को उसके पास ज्वाइनिंग लेटर आया। पत्र के अनुसार 10 अक्तूबर 2022 को वह ज्वाइनिंग करने के लिए भोपाल कैंट पहुंचा तो पता चला कि लेटर फर्जी है। उसने आरोपी को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उसने अनिल के बेटे शिवा को फोन किया तो उन्होंने कहा कि उसके पिता के पास कोई रुपये नहीं हैं।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- राकेश कुमार, प्रभारी थाना, सेक्टर 29