फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Change in weather brought relief from heat, chances of rain today

Panipat News: मौसम में बदलाव से मिली गर्मी से राहत, आज बारिश के आसार

Sat, 02 Aug 2025 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 02 Aug 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
Change in weather brought relief from heat, chances of rain today
पानीपत। सावन माह के आखिरी सप्ताह में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जिले में शुक्रवार को छिटपुट बूंदाबांदी होने से तापमान सामान्य रहा। पूरा दिन बादलों की आवाजाही लगी रही। मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से जिले में तेज बारिश होने से जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली है वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जिले में शुक्रवार को सुबह ही कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना बना रहा और लोगों को गर्मी से निजात मिली। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। नौल्था निवासी 70 वर्षीय जयसिंह ने बताया कि पिछले तीन दिन से जिले में तेज बारिश हुई है। जिससे किसानों को धान की रोपाई व धान की फसल के लिए पानी की सिंचाई करने से राहत मिली है। वहीं ज्वार की फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है। वहीं दूसरी तरफ पानी की निकासी व्यवस्था ठीक न होने के कारण राहगीरों को जलभराव से परेशानी हो रही है। गलियों में गड्ढे बने हुए हैं जहां जलभराव के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है और जलभराव में मच्छर पनपने लगे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि शनिवार को बारिश हो सकती है। अगले सप्ताह भी बारिश की संभावना है। जिससे अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

शुक्रवार 31/26
शनिवार 32/27
रविवार 31/26
सोमवार 32/26
मंगलवार 29/26
बुधवार 30/26
वीरवार 32/26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed