{"_id":"614305648ebc3e88394c8cad","slug":"cement-fell-in-napa-building-declared-as-condem-panipat-news-knl83343478","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडम घोषित नपा बिल्डिंग में सीमेंट गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडम घोषित नपा बिल्डिंग में सीमेंट गिरा
विज्ञापन
समालखा। बाथरूम की छत से गिरा सीमेंट
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। नगरपालिका बिल्डिंग को कंडम घोषित किए जाने के बावजूद भी उसे खाली नहीं किया गया है। बुधवार को बाथरूम के लेंटर का सीमेंट गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
कार्यालय में दिनभर जहां कर्मी ड्यूटी पर रहते हैं वहीं काम करवाने के लिए आमजन का भी तांता लगा रहता है। जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। बुधवार को भी नपा कार्यालय में बाथरूम की छत से सीमेंट नीचे गिरा। गनीमत ये रही कि वहां कोई मौजूद नहीं था। नगरपालिका की बिल्डिंग कई दशक पुरानी है और इसको कंडम घोषित किया गया है।
कुछ माह पहले तत्कालीन आयुक्त गौरव कुमार ने बिल्डिंग के दोबारा निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन उनके ट्रांसफर के बाद काम अधर में ही लटक गया। नगरपालिका में करीब डेढ़ दर्जन अधिकारी और कर्मी काम करते हैं। वहीं दिनभर में सैकड़ों लोग अपने कार्य से पालिका में आते हैं। जर्जर हो चुकी बिल्डिंग में काम करते समय कर्मियों को भी परेशानी होती है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। नपा सचिव मनीष शर्मा का कहना है कि उक्त बाथरूम को बंद करवा दिया गया है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।