फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ceiling fell , four children injured

हादसा हाेना थ्ाा इसलिए बच्चेे नहीं गए स्कूल

Tue, 08 Oct 2013 12:01 AM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Tue, 08 Oct 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ceiling fell , four children injured
हरियाणा के जिले कैथल में सुभाष नगर में चौबारे की छत का गार्डर टूट जाने के कारण छत गिर गई। हादसे में चार बच्चे नीचे दब गए। घायल बच्चों को पड़ोसियों ने जैसे-तैसे बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


 बच्चों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे का शिकार हुए बच्चे संयोगवश सोमवार को स्कूल नहीं गए थे।
पीओपी का काम करने वाले उत्तर प्रदेश निवासी चरण सिंह सुभाष नगर में एक पुराने मकान में परिवार सहित किराए पर रहता है।

वह सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए गया था। इस दौरान उसकी बेटियां अन्नू (8), नीशू (6), तमन्ना (3) और भांजा बबलू (14) स्कूल जाने की बजाए घर पर ही रूक गए।
विज्ञापन


इसी बीच सुबह नौ बजे के आस-पास उनके चौबारे की छत गिर गई। इससे बच्चे छत के नीचे दब गए। हादसे के बाद घायल बच्चों का शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।

छत गिरने व बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे विनोद, बिंटा व अन्य लोगों ने मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें शहर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बच्चे बबलू को अधिक चोटें बताई गई हैं। शेष बच्चों की हालत बेहतर है। बताया जा रहा है कि मकान की हालत काफी खस्ता थी। लेकिन आर्थिक अभाव में इसका पुननिर्माण नहीं हो पा रहा था।



थाना सिविल लाइन प्रभारी विष्णु प्रसाद ने कहा कि हादसे की पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।


बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत
कैथल। गांव नरड़ के स्कूल से छुट्टी के बाद सड़क पार करते समय करनाल रोड पर शुगर मिल के निकट स्थित कालोनी वासी छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शुगर मिल के निकट कालोनी निवासी छह वर्षीय महक नरड़ के स्कूल में पढ़ती थी। वह छुट्टी के बाद घर लौट रही थी कि करनाल रोड पर एक बस की चपेट में आ गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed