फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CBSE released 10th-12th syllabus

सीबीएसई ने जारी किया 10वीं-12वीं का सिलेबस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
CBSE released 10th-12th syllabus
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं-12वीं 2023 का सिलेबस जारी कर दिया है। सिलेबस को दो भागों में विभाजित नहीं किया गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले वर्ष बोर्ड की तरफ से परीक्षाएं दो टर्म में नहीं आयोजित की जाएंगी। जिस तरीके से सिलेबस जारी किया गया है, उसके अनुसार एकल परीक्षा पद्धति की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं-12वीं 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सिलेबस डाउनलोड कर लें और उसी हिसाब से तैयारी करें। सीबीएसई एकेडमिक डॉट निक डॉट इन पर सिलेबस डाउनलोड करने का स्टेप्स दिया गया है।
विज्ञापन

प्री-कोविड स्तर पर रखा गया है पाठ्यक्रम
सिलेबस के मुताबिक पिछले दो साल से 30 प्रतिशत की कटौती की गई थी। लेकिन अब सिलेबस को प्री-कोविड स्तर पर ही रखा गया है। प्रैक्टिकल वाले विषयों जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, जियोग्राफी, साइकोलॉजी का वार्षिक पेपर 70 अंकों का होगा। वहीं, 30 अंक का प्रैक्टिकल होगा। भाषाओं के पेपर 80 अंक के होंगे और 20 अंक का इंटरनल असेसमेंट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की वजह से दो टर्म में आयोजित हुई परीक्षा
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते प्रभावित हुए शैक्षणिक सत्र की वजह से बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं की परीक्षाओं को इस बार दो टर्म में आयोजित किया जा रहा है। पहले टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी। जबकि दूसरे टर्म की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होनी है।

सीबीएसई की ओर से अगले शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए सिलेबस जारी कर दिया गया है। इसके लिए सीबीएसई द्वारा सर्कुलर जारी कर दिया गया है। सिलेबस को प्री-कोविड स्तर पर ही रखा गया है। आगामी सत्र में परीक्षाएं भी एकल परीक्षा पद्धति के आधार पर हो सकती हैं। - विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed