फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CBSE practical exam will be held at the end of February

फरवरी के अंत में होंगी सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
CBSE practical exam will be held at the end of February
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई कक्षा 10, 12वीं टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से आयोजित होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट का भी इंतजार है। वहीं, सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की व्यावहारिक परीक्षा फरवरी के अंत से शुरू होने की संभावना है। सीबीएसई टर्म 2 डेटशीट भी अगले सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीबीएसई टर्म-2 की परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव प्रकार की होंगी और परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। परीक्षाएं सुबह 11.30 बजे शुरू होंगी। शैक्षणिक सत्र को 2 चरणों में विभाजित करके पाठ्यक्रम का एकीकरण कोरोना वायरस के मद्देनजर 2021-22 के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए सीबीएसई द्वारा घोषित विशेष मूल्यांकन योजना का हिस्सा है।
विज्ञापन

सीबीएसई के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई 15 फरवरी से प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू करना चाहता था। हालांकि कोरोना की वर्तमान स्थिति के साथ-साथ पांच राज्यों में चुनाव के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। अब यह प्रैक्टिकल परीक्षा फरवरी के अंत तक शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। सीबीएसई टर्म 2 के लिए थ्योरी परीक्षा जो व्यक्तिपरक मोड में आयोजित की जाएगी। 20 मार्च 2022 तक नवीनतम शुरू होने की संभावना है। बोर्ड पहले प्रमुख परीक्षाओं और फिर छोटी परीक्षाओं की परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा रद्द होने की संभावना नहीं
सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा रद्द होने की संभावना पर अधिकारियों ने दोहराया है कि यह कोई विचार नहीं है। विशेषज्ञों ने भी बताया है कि अब परीक्षा रद्द होने की कोई संभावना नहीं है। 15 से 18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है।
ऑफलाइन मोड में होंगी परीक्षाएं
सीबीएसई टर्म-टू की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं अबकी बार ऑफलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने इसके लिए सभी संबंधित स्कूलों को गाइडलाइन भी जारी कर दी है। टर्म-टू की बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। इसके साथ ही, टर्म टू परीक्षाएं स्कूल से अलग सेंटरों पर होंगी यानी जिस स्कूल में विद्यार्थी पढ़ रहे है, उन्हीं में विद्यार्थी परीक्षाएं नहीं दे सकेंगे। चूंकि टर्म-वन की बोर्ड परीक्षाएं सेल्फ सेंटर यानी जिस स्कूल विद्यार्थी पढ़ रहे है, उन्हीं स्कूलों परीक्षाएं आयोजित संपन्न कराई गई थी। टर्म-टू की परीक्षाओं के दौरान टर्म-वन के अनुसार ही कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान भी कई परीक्षाएं स्थगित तो कुछ निरस्त करनी पड़ी हैं। सीबीएसई के अधिकारी बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर आयोजित करवाने के पक्ष में हैं। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने के साथ ही अब सभी स्कूल पूरी क्षमता के साथ खुल गए हैं। इस स्थिति को देखते हुए ही परीक्षाएं आफलाइन माध्यम से करवाने का निर्णय लिया गया है।
दो घंटे की होंगी टर्म-टू की परीक्षाएं
26 अप्रैल में होने वाली टर्म-टू की बोर्ड परीक्षाएं दो घंटे की होगी। ऐसे में परीक्षाओं का समय कम होने के साथ-साथ सिलेब्स भी कम किया गया है। इसमें पूछे जाने वाले सभी प्रश्न सब्जेक्टिव होंगे। प्रश्नपत्र सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी किए गए सैंपल पेपर के पैटर्न के आधार पर तैयार किए जाएंगे। इसलिए विद्यार्थियों को पहली बार होने वाली टर्म-टू की परीक्षाओं के पैटर्न को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं कक्षा के टर्म-टू की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी। अबकी बार यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से होगी। वहीं अबकी बार सेल्फ सेंटरों में परीक्षा नहीं होगी। विद्यार्थियों को अपने स्कूल से अन्य सेंटरों पर परीक्षा देने के लिए जाना पड़ेगा।
-विनीता तोमर, जिला को-आर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed