फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CBSE 10th result declared, students dissatisfied

सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित, विद्यार्थी असंतुष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th result declared, students dissatisfied
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं के लिए टर्म-1 परिणाम जारी कर दिया है। हालांकि सीबीएसई ने नतीजे ऑफलाइन मोड में घोषित किए गए हैं। परिणाम फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए हैं। सीबीएसई ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बारे में स्कूलों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल बोर्ड की ओर से केवल थ्योरी में प्राप्तांकों को स्कूलों को भेजा गया है। इंटरनल असेसमेंट/प्रैक्टिकल स्कोर पहले से ही स्कूलों के पास उपलब्ध हैं। अब संभावना है कि सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा के परिणाम सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल पर भी जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे। सीबीएसई परिणाम की जांच करने के लिए विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर आदि डिटेल्स की आवश्यकता होगी। इसी के साथ उम्मीद है कि 12वीं टर्म-1 का रिजल्ट भी बोर्ड जल्द जारी करेगा।
विज्ञापन

वहीं, बहुत से विद्यार्थियों ने सीबीएसई की ओर से जारी किए गए टर्म-1 परिणाम से असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि एमसीक्यू आधारित परीक्षा होने के बावजूद उन्हें अच्छे आने की उम्मीद थी लेकिन उन्हें उम्मीद से कम अंक दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मेधावी बच्चों के अंक अधिक आने थे, उन्हें कम अंक मिले हैं जबकि औसत बच्चों के अंक भी ज्यादा दिए गए हैं। उन्होंने संभावना जताई कि मूल्यांकन के दौरान अनियमितता बरती गई है। वहीं, असेसमेंट के अंक भी न जोड़े जाने से असंतोष जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को स्कोरकार्ड वितरित करेंगे स्कूल
फिलहाल 10वीं टर्म-1 का परिणाम स्कूल अपनी मेल आईडी के माध्यम से जांच कर सकेंगे। इसके बाद स्कूल प्रिंट आउट निकाल कर छात्रों को स्कोरकार्ड वितरित कर सकेंगे। बोर्ड ने स्कूलों को थ्योरी के अंकों की मार्कशीट भेजी है जिसके बाद स्कूल थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंकों के आधार पर छात्रों की मार्कशीट तैयार करेंगे और वितरित करेंगे।
26 अप्रैल से होगी टर्म-2 की परीक्षा
बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से किया जाना है। इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट पर 9 फरवरी 2022 को एक नोटिस जारी कर जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही सीबीएसई की ओर से 10वीं, 12वीं टर्म-2 परीक्षा की डेट शीट्स भी जारी की जा चुकी है। 10वीं कक्षा की परीक्षा 24 मई को जबकि 12वीं की परीक्षा 15 जून को समाप्त होगी। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी। परीक्षा हर दिन एक शिफ्ट में ही आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर विषय के नाम और कोड के अनुसार परीक्षा की तिथियों व समय की जांच कर सकते हैं।
परीक्षा परिणाम से निराशा हुई है। उसे उम्मीद से कम अंक मिले हैं। ऐसा लगता है कि परीक्षा की बेहतरीन तैयारी के बावजूद अंक देने में पारदर्शिता नहीं बरती गई। - पूर्ति, छात्रा, कक्षा 10वीं।
परिणाम संतोषजनक नहीं रहा। एमसीक्यू आधारित परीक्षा को लेकर अच्छे से तैयारी करने के बावजूद कम अंक दिए गए हैं। मूल्यांकन नीति में अनियमितता का भी संदेह है। मेधावी बच्चों को कम और अपेक्षाकृत औसत कुछ बच्चों को अधिक अंक दिए गए हैं। - रोशनी, छात्रा, कक्षा 10वीं।
सीबीएसई की ओर से परीक्षा पहली बार दो टर्म में आयोजित की जा रही है। पहले टर्म में एमसीक्यू आधारित परीक्षा में अधिकतर विद्यार्थी उलझन में रहे। परीक्षा नई तकनीक पर आधारित रही जिससे अधिकतर विद्यार्थी परीक्षा बेहतर तरीके से नहीं दे पाए। टर्म-2 की परीक्षा के बाद ही परिणाम का सही मूल्यांकन हो पाएगा। - बिजेंद्र मान, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल।

सीबीएसई ने 10वीं कक्षा टर्म 1 के नतीजे ऑफलाइन मोड में घोषित किए गए हैं। बोर्ड ने स्कूलों को परीक्षा के थ्योरी पेपर में कक्षा 10 के छात्रों के प्रदर्शन ईमेल के माध्यम से भेज दिया है। वहीं प्रायोगिक प्रश्नपत्रों के अंक पहले से ही स्कूल के पास हैं। सीबीएसई की ओर से टर्म-1 और टर्म-2 के परिणाम के आधार पर अंकतालिका जारी की जाएगी। - विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed