फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   cash, car, loot

लड़की ने 1500 रुपये में बुकिंग कर मंगवाई इनोवा, दो युवकों के साथ मिलकर चालक से गाड़ी व नकदी लूटी

Fri, 26 Jul 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
cash, car, loot
गांव मांडी व पुठर के बीच बुधवार की देर रात एक युवती ने बुकिंग पर लक्जरी कार मंगाई और फिर अपने दो साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल के बल पर चालक से कार और 18 हजार रुपये लूट लिए। चालक को पीटा और उसके हाथ पैर बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया। राहगीरों ने चालक को देखा तो उसके हाथ पैर खोलेेे, इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। अब पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खोजकीपुर निवासी इनोवा कार चालक नवीन पुत्र रामरत्न ने बताया कि हथियार के बल पर उसकी 6.50 लाख रुपये कीमत की इनोवा कार, 18500 रुपये की नकदी, इलाहाबाद बैंक के दो एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन व सभी जरूरी कागजात रखा पर्स व मोबाइल फोन लूटा गया है। वह अपनी कार को किराये पर चलाकर अपना व अपने परिजनों का पेट पाल रहा था। बुधवार की शाम को उसके मोबाइल पर 9050670754 नंबर से कॉल आई। फोन करने वाली युवती ने बताया कि उसे अपने साथियों के साथ समालखा से पानीपत के गांव बुआना लाखू जाना है। 1500 रुपये का किराया तय होने पर नवीन यात्रियों को लेने समालखा ओवरब्रिज के नीचे पहुंच गया। यहां से एक युवती और दो युवक कार में सवार हुए और नवीन तीनों को लेकर गांव बुआना लाखू के लिए रवाना हो गया। गांव किवाना के पास नवीन ने 500 रुपये का डीजल कार में डलवाया। वहीं गांव मांडी व पुठर रोड पर पुलिया के पास कार सवार युवती व युवकों ने नवीन पर पिस्तौल तान दी और हत्या करने की धमकी देकर कार रुकवा ली। तीनों ने नवीन के हाथ पैर बांध दिए और लूट कर फरार हो गए। इधर, नवीन ने जैसे तैसे इस घटना की सूचना थाना इसराना पुलिस को दी। लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पीसीआर संख्या 12 को घटनास्थल पर भेजा गया। वहीं बीटी कर इसराना थाना पुलिस ने इसराना क्षेत्र व सोनीपत से लगते थाना इसराना क्षेत्र की सोनीपत पुलिस को लूट की वारदात की सूचना देकर सचेत कर दिया गया। इसराना पुलिस ने लुटेरों की तलाश को अभियान चलाया, लेकिन पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी, लुटेरे कार व नकदी आदि लेकर फरार हो चुके थे। नवीन ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि बदमाशों की उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है और युवती अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। हालांकि नवीन दावा करता है कि वह दोनों लुटेरों समेत वारदात में शामिल युवती को भी पहचान सकता है। थाना इसराना पुलिस ने नवीन की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ स्नेचिंग, हत्या की धमकी देने, आर्म्स एक्ट आदि आरोपों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, एसपी सुमित कुमार ने लूट की इस वारदात की जानकारी इसराना थाना से तलब की है और सीआईए को लूट की इस वारदात को ट्रेस करने में थाना इसराना पुलिस को सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। लूट के इस केस की जांच कर रहे एएसआई जीतेंद्र ने बताया कि नवीन की शिकायत पर एक महिला समेत तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने लूट के शिकार हुए नवीन की मेडिकल जांच के बाद उसके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed