फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case registered against wife, her lover, mother-in-law and father-in-law for murder of Rajneesh

Panipat News: रजनीश की हत्या के आरोप में पत्नी, उसके प्रेमी, सास व ससुर पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Case registered against wife, her lover, mother-in-law and father-in-law for murder of Rajneesh
समालखा। मनाना गांव में 28 सितंबर 2024 को फंदे पर लटके मिले रजनीश के शव के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच में रजनीश की हत्या मिली है। रजनीश की मां लगातार उसकी पत्नी, सास, ससुर व रजनीश की पत्नी के प्रेमी पर उसकी हत्या के आरोप लगा रही थी। अब पुलिस ने इस मामले में रजनीश की पत्नी सरोज, उसके प्रेमी राकेश, सरोज की मां अनीता व उसके पिता नाहर सिंह निवासी बल्ली, गांव सोनीपत पर हत्या, सबूत मिटाने व चोरी करने के आरोप में दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

मूल रूप से मनाना गांव निवासी संतोष ने बताया कि उसने अपने बेटे रजनीश की शादी 21 जनवरी 2028 को बल्ली गांव की सरोज से की थी। शादी के बाद से ही सरोज उसके बेटे रजनीश को परेशान करती थी। बार बार पुलिस में झूठी शिकायतें देकर उन्हें प्रताड़ित करती थी। वह सरोज से परेशान होकर जींद के शीला खेड़ी गांव में रहने लगी थी। सरोज के मनाना गांव के ही राकेश के साथ अवैध संबंध थे। 23 अप्रैल 2024 को सरोज अपने प्रेमी राकेश के साथ फरार भी हो गई थी। वह 10 दिन में घर आई थी। रजनीश ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। इस बात पर भी सरोज व राकेश ने रजनीश की पिटाई की थी। रजनीश को लगातार जान से मारने की धमकी दी जाती थी। जुलाई 2024 में फिर सरोज राकेश के साथ घर से चली गई थी। कुछ दिन बाद दोबारा फिर सरोज घर आ गई थी। 28 सितंबर 2024 को सुबह सवा सात बजे रजनीश ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर अपनी पत्नी सरोज से जान का खतरा बताया था। पुलिस ने रजनीश को पुलिस थाना में बुलाया था। इसी दिन नौ बजे उसके पास कॉल आई थी। जिसमें उसे बताया गया कि रजनीश ने फंदा लगाकर जान दे दी। जबकि वह पुलिस से बार बार शिकायत देकर रजनीश की हत्या का शक जाहिर कर रही थी। रजनीश के हाथ में सोने की अंगूठी भी नहीं मिली थी। रजनीश की हत्या में उसकी पत्नी सरोज, उसका प्रेमी राकेश, उसकी मां अनीता व पिता नाहर सिंह शामिल है। अब पुलिस ने इस मामले में हत्या , सबूत मिटाने व चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


वर्जन-
समालखा पुलिस थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed