फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case registered against Congress leader's nephew doing stunt on Thar

Panipat News: थार पर स्टंट कर रहे कांग्रेसी नेता के भतीजे पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Congress leader's nephew doing stunt on Thar
समालखा। कांग्रेसी नेता के नाबालिग भतीजे ने चलती थार की छत पर बैठकर वीडियो बनाई। नाबालिग पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गानों पर वीडियो बनाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा था। जब उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो जल्द वायरल हो गई। समालखा थाना पुलिस ने नाबालिग पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 व 125 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि वह थाने में बतौर जांच अधिकारी नियुक्त है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रही थी। जिसको देखने पर पता लगा कि एक थार गाड़ी का चालक गाड़ी को खतरनाक स्टंट करते हुए लापरवाही से चला रहा है। थार की छत पर उसने एक नाबालिग लड़का बैठा है। यह लड़के खून अजे सिर ते सवार नीं होया, गबरू ते केस जेहड़ा संजे दत्त ते'''''''' गाने पर वीडियो बना रहे थे। वायरल वीडियो के बारे में साइबर टीम की मदद से जानकारी जुटाई तो पता चला कि थार गाड़ी का मालिक भापरा गांव निवासी नरेंद्र बेनीवाल मिला जांच में पता चला कि सोशल मीडिया अकाउंट पर और भी ऐसे कई वीडियो अपलोड किए हुए हैं।
विज्ञापन

आरोपी चालक ने थार गाड़ी को खतरनाक स्टंट करते हुए तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाकर नाबालिग बच्चे की जान को जोखिम में डालकर अपराध किया है। नरेंद्र बेनीवाल कांग्रेसी नेता है। इस बारे में नाबालिग के पिता फायरमैन जितेंद्र बेनीवाल का कहना है कि उन्हें भी नहीं पता था कि बेटे ने इस तरह की कोई वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डाली हैं। जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने उसे डांटा और दोबारा गाड़ी न देने की बात कही। गाड़ी चलाने वाला भी परिवार का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed