फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case against depot holder who tampered with ration

Panipat News: राशन में गड़बड़झाला करने वाले डिपोधारक पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Case against depot holder who tampered with ration
पानीपत। सौदापुर गांव में राशन डिपो पर बड़े गड़बड़झाले का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम यहां जांच के लिए पहुंची थी। जांच में भी खाद्य पदार्थ काफी कम मिले। वहीं राशन डिपो धारक यहां से फरार हो गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने डिपोधारक पर केस दर्ज कर लिया है और विभाग ने उसकी राशन सप्लाई को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह वीरवार को अपनी टीम के साथ सौदापुर गांव में सुनील कुमार की राशन डिपो की जांच करने के लिए गया था। इस वक्त यहां पर सुनील कुमार भी मौजूद था। उसकी उपस्थिति में राशन डिपो के राशन की जांच की गई । रिकॉर्ड के अनुसार डिपो पर 80.73 क्विंटल गेहूं, 144.77 क्विंटल बाजरा, 3134 लीटर सरसों का तेल व ढाई क्विंटल चीनी मिली। जांच करने पर यहां 35.73 क्विंटल गेहूं, 51.77 क्विंटल बाजरा, 138 लीटर तेल व चीनी काफी मात्रा में कम मिली। ये जांच में ये गड़बड़झाला मिला तो डिपो धारक सुनील कुमार वहां से फरार हो गया। उन्होंने ये रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी है। डिपो धारक राशन में बड़ा गड़बड़झाला करते मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed