{"_id":"5910fa1f5d6f29798b67e0aec7777f56","slug":"case-against-600-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाहर टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ व आगजनी में छह सौ पर केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाहर टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ व आगजनी में छह सौ पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान तोड़फोड़ व आगजनी में सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है और थाना पुलिस ने डाहर टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ व आगजनी में करीब छह सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टोल प्रबंधक ने इस दौरान करीब छह करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही है। थाना पुलिस ने मुकदमे के आधार पर जांच शुरू करने और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
नेशनल हाईवे नंबर-71-ए स्थित डाहर टोल के प्रबंधक नवीन ने थाना इसराना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि जाट आरक्षण आंदोलन के चलते 20 व 21 फरवरी को कुछ लोगों ने डाहर टोल पर हमला बोल दिया। उपद्रवियों ने टोल प्लाजा पर जमकर तोडफ़ोड़ की और कार्यालय भवन व कलेक्शन कैबिन को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा टोल प्लाजा पर खड़ी दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया था।
उन्होंने इस मामले में करीब छह सौ लोगों का हाथ होना बताया है और थाना पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। हम बता दें कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने कई जगह जमकर उत्पात मचाया था। डाहर टोल प्लाजा पर 20 फरवरी को कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी थी। उस वक्त अधिकारियों ने सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से घटना पर काबू पा लिया था, लेकिन 21 फरवरी को कई सौ लोग डाहर टोल पर पहुंच गए। उन्होंने यहां पर एक-एक सामान को बुरी तरह से तोड़ा और टोल कार्यालय व कलेक्शन कैबिनों को आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
वर्जन
टोल प्लाजा पर दो दिन जमकर तोड़फोड़ की गई और पूरे कार्यालय व कैबिन को आग के हवाले कर दिया। जिससे टोल कंपनी को करीब छह करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
दिनेश छौक्कर, सहायक प्रबंधक, डाहर टोल।
वर्जन
डाहर टोल के प्रबंधक ने थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने 20 व 21 फरवरी को डाहर टोल पर तोड़फोड़ व आग लगाने के आरोप लगाए हैं। टोल प्रबंधक की शिकायत पर करीब छह सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
सुमित सरोहा, प्रभारी, थाना इसराना।