{"_id":"618ed7f302e5745381782e16","slug":"car-fell-dowm-in-gutter-driver-died-panipat-news-knl89404548","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरी कार, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा-इसराना रोड पर गांव मांडी के पास रही एक वैन को सामने से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे वैन नाले में गिर गई। हादसे में इको वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की मदद से वैन को नाले से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पलड़ी के निवर्तमान सरपंच नरेश कुमार ने बताया कि उसका भतीजा अशोक कुमार निजी काम से वैन लेकर वीरवार को दिल्ली गया गया था। देर रात वह दिल्ली से वापस पलड़ी के लिए निकला था। वह भी अपनी कार से समालखा गया हुआ था। वापसी पर वह उसे समालखा मिला। वह अपनी कार से उसकी इको वैन के पीछे पीछे समालखा से वापस पलड़ी आ रहा था। सुबह करीब पांच बजे रास्ते में मांडी से पहले ड्रेन गंदे नाले के पास उसके भतीजे की वैन को सामने से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन का संतुलन बिगड़ने पर पुलिया से टकराते हुए नाले में जा गिरी। गाड़ी चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से वैन को नाले से निकाला गया। उसके 37 वर्षीय भतीजे अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।