{"_id":"688d3c27f8aab7c9620f2734","slug":"car-collided-with-divider-on-panipat-rohtak-highway-couple-survived-due-to-opening-of-airbag-panipat-news-c-244-1-pnp1006-141269-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत-रोहतक हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, एयरबैग खुलने से दंपती बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत-रोहतक हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, एयरबैग खुलने से दंपती बचे
Sat, 02 Aug 2025 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 02 Aug 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर इसराना के पास शुक्रवार को एक कार संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के एयरबैग खुलने से दंपत्ती की जान बच गई। उनको मामूली चोट आई है। राहगीरों ने कार की खिड़कियां तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इसराना के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
डाहर गांव के हरिप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी सरोज बाला राजकीय स्कूल अहर गांव में बतौर टीजीटी है। वह दोपहर बाद अपनी पत्नी सरोज बाला को स्कूल से लेकर कार में घर जा रहा था। इसराना के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के एयरबैग खुल गए। राहगीरों ने घायल दंपती को कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। दंपत्ती दोनों घायलों को इसराना के पास एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उन्हें पानीपत के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार का क्रेन की मदद से हाइवे से हटाकर रास्ता साफ कराया। संवाद