फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car caught fire after collision with truck

Panipat News: ट्रक में टक्कर के बाद कार में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Car caught fire after collision with truck
पानीपत। जीटी राेड पर संजय चौक के पास स्थित इंडियन बैंक के सामने मंगलवार देर रात ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार में आग लग गई। कार चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे की सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी गई। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तहसील कैंप निवासी राजीव अपनी कीया कार से सेक्टर-25 पार्ट टू किसी काम से जा रहे थे। वह इंडियन बैंक के पास पहुंचे ही थे कि तभी उनके आगे चल रहे ट्रक के ब्रेक चालक ने लगा दिए। इससे उनकी कार का अगला हिस्सा ट्रक से टकरा गया। इससे कार के एसी में शाॅर्ट सर्किट हाे गया। कार के बाेनट से आग की लपटें उठने लगी। यह देख वह कार से बाहर आ गए। सूचना पर डाॅयल 112 की गाड़ियां व एक फायर टेंडर की गाड़ी पहुंच गई। जब तक आग भड़क चुकी थी। आधे घंंटे की मशक्कत के बाद फायर कर्मियाें ने आग पर काबू पा लिया। आग से कार का अगला हिस्सा व टायर जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed