{"_id":"61cb6ee67c76ec58ec407277","slug":"captured-in-new-model-town-with-cm-flying-panipat-news-knl942873180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग के साथ न्यू मॉडल टाउन में ढहाए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग के साथ न्यू मॉडल टाउन में ढहाए कब्जे
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड पर न्यू मॉडल टाउन के साथ अवैध कॉलोनी में निमार्णाधीन घर को सील करते हुए।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जाटल रोड के पास न्यू मॉडल टाउन के एरिया में करीब दो एकड़ जमीन में काटी जा रही अवैध कॉलोनी के निर्माणों पर मंगलवार को निगम का पीला पंजा चला। इस दौरान निगम टीम ने एक मकान का सील किया और कई नींव और कच्ची सड़कों को जेसीबी से उखाड़ दिया। निगम की ये कार्रवाई सीएम फ्लाइंग टीम की रिपोर्ट पर की गई।
कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग की टीम में सब इंस्पेक्टर सुकम पाल, सब इंस्पेक्टर राममेहर और सब इंस्पेक्टर शेर सिंह मौजूद रहे। जबकि निगम ने जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट वकील पूनिया को लिया था। निगम टीम ने एमई एवं डीटीपी प्रवेश कौशिक समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
दूसरी तरफ, सेक्टर 25 चांदनीबाग एरिया में भी निगम ने अवैध कॉलोनी में निर्माणाधीन इमारतों को ध्वस्त किया। इस दौरान मौके का आयुक्त समेत निगम एक्सईएन नवीन सहरावत भी मौजूद रहे। इस कार्रवाई में भी निगम ने निर्माणाधीन नींवों समेत कच्ची सड़कों को उखाड़ा।
विज्ञापन
न्यू मॉडल टाउन के पास काटी जा रही अवैध कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के बारे में सीएम फ्लाइंग टीम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। इसकी रिपोर्ट निगम से लेते हुए पूरे मामले से अवगत करवाया। इसके बाद निगम ने इस जमीन पर कार्रवाई करने का फैसला लेते हुए जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट लिया। मंगलवार को यहां कार्रवाई की गई।
नगर निगम के एमई एवं डीटीपी प्रवेश कौशिक ने बताया कि सीएम फ्लाइंग के निर्देशों पर ही निगम ने जाटल रोड स्थित अवैध कॉलोनी के निर्माणाधीन निर्माणों पर कार्रवाई की गई है। वहीं चांदनीबाग थाने के पास भी अवैध कॉलोनी में निर्माणाधीन नींव उखाड़ी गई हैं।

पानीपत। चांदनीभाग के पास निमार्णाधीन घर को जोड़ती हुई जेसीबी।- फोटो : Panipat

पानीपत। जाटल रोड पर न्यू मॉडल टाउन के साथ अवैध कॉलोनी में निमार्णाधीन घर को सील करते हुए।- फोटो : Panipat