फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Candidates stuck in routine, now waiting for counting of votes

दिनचर्या में रमे रहे उम्मीदवार, अब मतगणना का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Candidates stuck in routine, now waiting for counting of votes
समालखा। नगर पालिका चुनाव की आपाधापी के बाद सोमवार को प्रत्याशी अपनी दैनिक दिनचर्या में रमे दिखे। अब उम्मीदवारों को मतगणना का इंतजार है। उनके समर्थक और वोटर परिणाम की पूर्व संभावनाओं पर चुनावी चकल्लस करते नजर आए।
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार अशोक कुच्छल का यह पहला चुनाव नहीं है। इससे पहले भी वह चेयरमैन रह चुके हैं। वह अपनी जीत को लेकर आश्वत दिखे। रविवार को चुनाव से पहले की अपनी दिनचर्या को उन्होंने अपनाया। सुबह पांच बचे उठे और सैर पर निकल गए। सैर से लौटने के बाद नहाकर तैयार हुए और शहर के विकास के बारे में कार्यकर्ताओं से कुछ देर चर्चा की। इसके बाद अपने गोदाम के लिए रवाना हुए। रास्ते में मिलने वाले लोगों से बातचीत के बाद लगभग एक घंटे में गोदाम पहुंचे। वहां अपने कारोबार से संबंधित काम निपटाए।
विज्ञापन

सुबह निपटाए अपने काम, फिर गाय को रोटी देकर मतगणना केंद्र पहुंचे बेनीवाल
कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार संजय बेनीवाल का चेयरमैन पद के लिए पहला चुनाव है। पहला चुनाव होने के बावजूद वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। मतदान के दिन स्वास्थ कुछ खराब रहा, जिससे वह रविवार की रात जल्दी सो गए थे। सोमवार को सुबह करीब छह बजे नई सब्जी मंडी पहुंचे और अपने निजी कार्य निपटाए। वहां वह अपने साथियों और कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद घर लौटे। नहाकर मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके उपरांत गाय को रोटी देकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने मतगणना केंद्र पहुंचे। वहां कागजी कार्रवाई के बाद दिनचर्या में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed