फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cancellation of Delhi trains increased trouble

दिल्ली की सभी ट्रेन रद्द होने के बाद परेशान हुए यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cancellation of Delhi trains increased trouble
पानीपत। अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए सोमवार को दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद रहीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। सोमवार को अग्निपथ योजना के विरोध में देश बंद का आह्वान करने के बाद 19 जून रात को दिल्ली जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों को रद कर दिया गया। यात्रियों को जानकारी न होने के कारण वे रोजाना की तरह स्टेशन पहुंचे। वहां पता चला कि दिल्ली जाने वाली सुबह की ट्रेन रद हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सुबह पांच बजे से ही यात्री बस डिपो आना शुरू होते गए। बस की संख्या भी अग्निपथ को लेकर कम कर दी गई। इस वजह से यात्रियों को बस डिपो पर जाकर भी बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह आठ बजे तक करनाल और दिल्ली की तरफ बस डिपो पर 500 से ज्यादा यात्री बस का इंतजार करते दिखे। सोमवार को हिसार, सोनीपत, रोहतक सड़क जाम करने के बाद पानीपत डिपो से जाने वाली बस ज्यादातर नहीं चलीं। ट्रैफिक इंचार्ज पंकज पुनिया ने बताया कि जिन रूट पर प्रदर्शन हो रहे थे, वहां बसों की संख्या कम की गई। रोहतक रूट सुबह 10 बजे के बाद बस नहीं भेजी गई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ रही तैनात
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ रविवार देर रात से ही तैनात रही। युवाओं का भारत बंद आह्वान के बाद सभी संवेदनशील स्टेशन पर अलर्ट जारी कर दिया गया, जिसके बाद से जीआरपी रेलवे स्टेशन पर रात भर गश्त पर रही और आरपीएफ रेलवे स्टेेशन के पास कॉलोनी और रेलवे ट्रैक पर तैनात रही। जीआरपी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि टीम पूरी तरह तैयारी है। पूरी रात स्टेशन पर तैनात हैं। किसी भी कर्मी को छुट्टी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed