फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Canal water in the attack, including two sisters, four injured

नहरी पानी को लेकर हमले में दो बहनों समेत चार घायल

Wed, 28 Oct 2015 01:01 AM IST
panipat brueau
panipat brueau Updated Wed, 28 Oct 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिले के पूठर गांव में नहरी पानी को लेकर एक ही परिवार के लोगों पर लट्ठ व डंडों से हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष की दो सगी बहनों समेत चार लोग घायल हो गए। चारों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना इसराना पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला थाना इसराना के अंतर्गत पूठर गांव का है। मंगलवार सुबह पूठर निवासी विक्की पर उसके परिवार के ही लोगों ने हमला कर दिया। मां कमला व बहन मोनिका व प्रियंका बचाने को बीच में आई तो उन पर भी हमला कर दिया। जिसमें वे चारों घायल हो गए। गांव के लोगों ने चारों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। विक्की ने बताया कि वह सुबह नहरी पानी चला रहा था। इसी समय उसका चाचा राजबीर व परिवार के संजी, राजन, जसमेर, सुभाष, काला व पूनम आ गए। उन्होंने उसके साथ वहीं पर मारपीट शुरू कर दी। उसकी मां व दो बहने बीच बचाव को उतरी तो उनको भी बुरी तरह से पीट दिया। थाना इसराना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि इनमें विक्की की तबीयत ज्यादा खराब है। थाना इसराना पुलिस ने बताया कि पुलिस को पूठर गांव में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed