फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Canal department vacated its cells

नहरी विभाग ने खाली करवाई अपनी कोठियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Canal department vacated its cells
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित बाल विकास स्कूल से लेकर जाटल रोड तक नहरी विभाग की जमीन से लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। विभाग ने यहां बनाई गई कोठियों को अपने अधिकारियों और कर्मचारियों से खाली करवा लिया है। फिलहाल इमारतों से खिड़की-दरवाजे जैसे जरूरी सामान विभाग निकलवा रहा है। इसके साथ ही लोगों के मकान गिराने में भी विभाग थोड़ी नरमी बरत रहा है। अधिकारियों का कहना है कि लोग खुद ही मकान खाली कर रहे हैं। जैसे ही सबके मकान खाली हो जाएंगे, कार्रवाई शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

नहरी विभाग की पानीपत माइनर की जमीन पर करीब 112 लोगों का कब्जा है। इनमें से 103 ने तो घर और झुग्गी झोपड़ी तक बना रखी थीं। इसे खाली करवाने के लिए विभाग ने नोटिस भी दिए। एक बार कार्रवाई तक अमल में लाई गई लेकिन लोगों के विरोध के चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा। इन लोगों ने विधायक से लेकर उपायुक्त तक से उनके मकान बचाने की गुहार लगाई लेकिन कुछ हुआ नहीं।
विज्ञापन

52 फीट चौड़ी सड़क है प्रस्तावित
पानीपत माइनर की इस जमीन पर 52 फीट चौड़ी सड़क प्रस्तावित है। अतिक्रमण से परेशान चल रहे लोगों का कहना है कि यह सड़क बनने से प्रॉपर्टी का रेट बढ़ेगा और शहर को भी जाम से मुक्ति मिलेगी। 52 फीट की यह सड़क रोड असंध रोड से गोहाना रोड वाया मॉडल टाउन और जाटल रोड निकलेगी, जो एक रिंग रोड की तरह काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 वर्ष बाद छोड़ना पड़ रहे आशियाना
मकान खाली कर रहे कई लोगों का कहना है कि 35 वर्ष से रह रहे थे और बसा-बसाया घर खाली करना पड़ रहा है। निगम को प्रॉपर्टी टैक्स और बिजली निगम को बिल भी देते हैं। इस जमीन को कलेक्टर रेट के अनुसार खरीदने को भी तैयार हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

विभाग के साथ लोग भी निकाल कर ले जा रहे सामान
नहरी विभाग ने अपने क्वार्टर खाली करवा लिए हैं। इनमें से खिड़की और दरवाजों जैसा जरूरी सामान निकलवाया जा रहा है। इसके अलावा यहां कब्जाधारी लोग भी अपने मकानों से खुद सामान निकालने लगे हैं। जब सबका सामान निकल जाएगा इसके बाद एक तरफा कार्रवाई होगी। -सुरेश सैनी, एक्सईएन, नहरी विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed